देश

Raebareli: निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से दो साल के मासूम की ज़िंदगी हुई तबाह, अब काटा जाएगा हाथ, DM ने बिठाई जांच

-सूरज

Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर की लापरवाही से दो साल के मासूम की ज़िंदगी तबाह हो गयी है. वह ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. नौबत ये आ गई है कि अब एम्स के डॉक्टर जिंदगी बचाने के लिए उसका हाथ काटने की सलाह दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार अपने बच्चे के लिए तड़प रहा है. वहीं बच्चे के हाथ की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि बच्चे का हाथ बुरी तरह से सड़ गया है.

निमोनिया का इलाज कराने गए बच्चे को डाक्टरों ने दे दिया गैंग्गरीन रोग

मामला रायबरेली के नेहरू नगर स्थित निजी नर्सिंग होम सत्यम हॉस्पिटल से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, चंद रुपयों के लालच ने भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर को हैवान बना कर रख दिया है. खबर सामने आई है कि लालगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के 2 साल के मासूम बच्चे राघव को निमोनिया होने के कारण 13 जून 2023 को प्राइवेट सत्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. यहां पहुंचने के बाद बच्चे को कई इंजेक्शन लगाए गए, जिससे हाथ में इंफेक्शन हो गया है गैंग्गरीन रोग फैल गया. इंफेक्शन फैलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जबरन मरीज के परिजनों से मरीज ले जाने का नोट लिखा लिया और उसे अस्पताल से बाहर कर दिया.

ये भी पढ़ें- UP News: बहू की डिलिवरी के लिए नहीं बुक कराया AC रूम, मायके वालों ने ससुराल पक्ष के साथ की जमकर मारपीट

मोटी रकम वसूलने के बाद भी दे दिया रोग

बच्चे के पिता ने बताया कि जब बच्चे के हाथ में इंफेक्शन फैल गया तो यह बात उन्होंने डॉक्टरों को बताई. इस पर आश्वासन देते हुए डाक्टरों ने कहा कि परेशान ना हो ठीक हो जाएगा, लेकिन एक-दो दिन बाद भी जब कोई लाभ नहीं मिला तो फिर डाक्टरों से कहा तो उन्होंने उनको बच्चे के साथ भगा दिया. जिसके बाद पिता मासूम बच्चे को लेकर इधर-उधर भटकता रहा. इसके बाद जब पिता ने बच्चे को एम्स रायबरेली में दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के हाथ मे गैंग्गरीन रोग फैल चुका है. जिसकी वजह से उसका हाथ काटना पड़ेगा. जिसका इलाज यहां संभव नहीं है.

जिलाधिकारी से लगाई गुहार

इस पूरी घटना के बाद पीड़ित बच्चे के पिता सुरेंद्र शर्मा ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की.  जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए एसीएमओ व एसडीएम के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले की जांच करके विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसी के साथ मामले की जांच करने के लिए एसीएमओ डॉ अरविंद अस्पताल पहुचे और अभिलेख के साथ साथ मरीजों और डॉक्टरों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसीएमओ डॉक्टर अरविंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आ रही है. जांच करने के बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी. इसी के साथ जिलाधिकारी ने ये भी भरोसा दिलाया है कि अस्पताल के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं अपने बचाव में ज़िम्मेदार अस्पताल के डॉक्टर केएस सिंह ने कहा है कि हमने इलाज में कोई लापरवाही नही बरती है. इसी के साथ ये भी खबर सामने आ रही है कि कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए सत्यम हॉस्पिटल के प्रशासन ने जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago