खेल

ICC Rankings: नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज टीम इंडिया, गेंदबाजी में अश्विन का जलवा, बल्लेबाजी में विलियमसन टॉप पर

ICC Test Rankings: भारतीय टीम (Team India) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं. वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाने वाली भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है. वहीं लगातार तीन जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन की पोजिशन से नहीं हटा सकी है.

ऑलराउंडर की सूची में रवींद्र जडेजा नंबर बन

ऑफ स्पिनर अश्विन गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं और उनके 860 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दो स्थान के फायदे के साथ 826 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. भारत के ही रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की सूची में 434 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं. अश्विन इस सूची में भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. लेकिन अक्षर पटेल ऑलराउंडर की सूची में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं.

पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद से क्रिकेट से दूर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 10वें नंबर के साथ भारत के शीर्ष बल्लेबाज हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: 12वें और 14वें स्थान पर हैं. जबरदस्त फॉर्म में रहे शुभमन गिल ओडीआई बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि कोहली (आठवें)और रोहित (10वें) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं. मोहम्मद सिराज गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं. वह दूसरे स्थान पर हैं.

विलियमसन नंबर वन बल्लेबाज

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान रूट पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं जिससे विलियमसन एक बार फिर नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. विलियमसन छठी बार रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे थे. उन्होंने पहली बार नवंबर 2015 में शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी. वह पिछली बार अगस्त 2021 में नंबर एक बल्लेबाज बने थे. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट में 110 और 34 रन की पारियां खेलकर मैन ऑफ द मैच बने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चार स्थान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें: SAFF Championship: भारत की जीत के बाद ‘मणिपुर के झंडे’ के साथ जैक्सन सिंह ने मनाया जश्न, विवाद बढ़ने पर बताई वजह

स्मिथ ने पिछली बार जून 2021 में विलियमसन को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी. वह कुछ हफ्तों के लिए शीर्ष पर रहे थे जिसके बाद विलियमसन दोबारा नंबर एक बल्लेबाज बने थे. साप्ताहिक रैंकिंग अपडेट में विलियमसन के 883 रेटिंग अंक से स्मिथ सिर्फ एक अंक पीछे है. तीसरे स्थान पर मौजूद मार्नस लाबुशेन (873) और ट्रेविस हेड के बीच भी सिर्फ एक अंक का अंतर है. जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट 24 स्थान की छलांग के साथ पहली बार शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. उन्होंने दूसरे एशेज टेस्ट में 98 और 83 रन की पारियां खेली. दूसरी पारी में 155 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी नौ स्थान की छलांग के साथ 23वें पायदान पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago