Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: जयंत चौधरी ने सपा से यूं लिया अपने पिता का बदला? धोबी पछाड़ से किया अखिलेश को चारों खाने चित्त! जानें क्या है मामला

UP Rajya Sabha Election 2024: कल सन 1989 कि वह घटना ताजा हो गई जब जनता दल के केंद्रीय नेतृत्व ने चौधरी अजीत सिंह को लखनऊ मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर भेजा.

जयंत चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव निपट मंगलवार यानी 27 फरवरी 2024 को निपट चुके हैं लेकिन इसको लेकर यूपी की सियासत गरम है. इसी दौरान रालोद नेता ने एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए दावा किया है कि, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने इस चुनाव के जरिए अपने पिता चौधरी अजीत सिंह का बदला ले लिया है और अखिलेश को चारो खाने चित्त कर दिया है. मालूम हो कि, राज्यसभा चुनाव में सपा के आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा है और जया बच्चन व रामजी लाल सुमन को जीत हासिल हुई है तो वहीं भाजपा के सभी आठो प्रत्याशी जीत गए हैं.

बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 8 और समाजवादी पार्टी की ओर से 2 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए थे. बीजेपी की इस जीत में राष्ट्रीय लोकदल का अहम योगदान रहा है. दरअसल रालोद के 9 विधायकों ने भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ को वोट किया था और इसको लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी जानकारी दी थी. मालूम हो कि हाल ही में जयंत चौधरी ने सपा गठबंधन को तोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है. हालांकि गठबंधन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-…तो इसलिए सपा के 8 विधायको की जागी “अंतरात्मा” और कर दी क्रॉस वोटिंग, यहां पढ़ें पूरी कुंडली, किस-किस पर दर्ज है मुकदमा

इस तरह जयंत ने खेला दांव

रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जयंत चौधरी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए 53 साल पुराना किस्सा याद किया है और लिखा है, ” कल सन 1989 कि वह घटना ताजा हो गई जब जनता दल के केंद्रीय नेतृत्व ने चौधरी अजीत सिंह जी को लखनऊ मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर भेजा और मुलायम सिंह जी ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया तो कहा गया था कि मुलायम सिंह जी ने चौधरी अजीत सिंह को चरखा दांव से पटकनी दी. इसी के साथ आगे लिखा है कि, “कल राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चौधरी जयंत सिंह ने धोबी पाठ से अखिलेश यादव को चारों खाने चित कर अपने कुशल राजनीतिक अनुभव का परिचय दिया.” फिर लिखा है, जय रालोद जय जयंत.

रालोद के 9 विधायकों ने शेयर की थी फोटो

मालूम हो कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हुआ था, जिसमें राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सोशल मीडिया अकाउंट पर 9 विधायकों की फोटो शेयर कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने की बात कही गई थी. एक्स पर लिखा गया था कि, “सभी विधायकों ने संजय सेठ को वोट किया. पार्टी के सभी 9 विधायकों ने एक साथ, एकमत होकर NDA प्रत्याशी को वोट किया. राष्ट्रीय लोकदल का वोट किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं के हक में है. हर वोट भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के विचारों से प्रभावित और प्रेरित है.” इसी के साथ ही सभी विधायकों को धन्यवाद कहा गया और फिर कहा गया कि, “जिन्होंने देश की मूल भावना के प्रति, चौधरी साहब के आदर्शों, मानकों और उनके सपनों के प्रति अपनी कड़ी मुहर लगाई है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital