देश

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- पहले अपना पलायन तो बचा लें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे हैं. इस दौरान वे बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होंगे. इस बीच, भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे अपना पलायन तो बचा लें, कभी उत्तर प्रदेश, कभी केरल और अब बिहार.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. वे आएं, घूमे और भ्रम फैलाएं. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है. 2005 के पहले का बिहार और 2005 के बाद के बिहार को देखें. यहां सड़कें बन गईं, गंगा नदी पर पुल बन गए, आठ लाख लोगों को नौकरी दे दी गई है, आगे भी चार लाख लोगों को नौकरी दी जाने वाली है.

मोदी सरकार बना रही रिफाइनरी

उन्होंने आगे कहा, “आज वे (राहुल गांधी) बेगूसराय जा रहे हैं. उनके पिताजी राजीव गांधी 1985 में कहकर गए थे कि पेट्रोकेमिकल्स बनाएंगे, लेकिन नहीं बनाए. मोदी सरकार वहां रिफाइनरी बना रही है, फर्टिलाइजर बन रहा है. वहां वे क्या देखने जाएंगे? आए हैं, घूमें और जाएं, नौटंकी करें, भ्रम फैलाएं. उनको भगवा रंग से नफरत है, इसलिए सफेद रंग चुने हैं. वैसे उनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.”

इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया था. जिसमें उन्होंने युवाओं को सफेद टी-शर्ट पहनकर भाग लेने की अपील की थी.

रजिस्टर करके सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़ें

अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “बिहार के युवा साथियों, मैं सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, ‘पलायन रोको, रोजगार दो’ यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए. इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावनाओं, उनके संघर्ष, उनकी पीड़ा से रूबरू कराना है. आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, सवाल पूछें, अपनी आवाज बुलंद करें. अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव डालें, उसे हटाएं. यहां रजिस्टर करके सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़ें.”

ये भी पढ़ें: Bihar: बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने युवाओं से क्यों की सफेद टी-शर्ट पहनने की अपील? आज ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में होंगे शामिल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

31 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

35 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

50 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

52 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago