देश

Rahul Gandhi Defamation Case: मोदी सरनेम मामले में दो मई को आ सकता है फैसला, हाईकोर्ट ने अंतिम दलीलें पेश करने के दिए निर्देश

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर आज गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी का केस लड़ रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek manu singhvi) को दो मई तक जवाब दाखिल करने को कहा है. गुजरात हाईकोर्ट अब इस मामले की सुनवाई दो मई को करेगा. राहुल ने सूरत सत्र अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी. इसमें 2 साल की सजा पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

सूरत के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ‘मोदी सरनेम’ को लेकर 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक में की गई उनकी टिप्पणी के लिए मानहानि के एक मामले में इस साल मार्च में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी.

दो मई को आ सकता केस का फैसला

जज हेमंत प्रच्छक ने राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी और मानहानि का केस करने वाले पूर्णेश मोदी के वकीलों को सोमवार तक का समय दिया है. जस्टिस हेमंत एम प्राच्छक ने कहा कि दोनों पक्ष की अंतिम दलीलें दो मई को सुनी जाएंगी और तभी इस केस को खत्म किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-  Karnatka Election 2023: इन आंकड़ों ने बढ़ा दी BJP की टेंशन, कांग्रेस को हो सकता है बंपर फायदा, जानिए- ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले नतीजे

न्यायमूर्ति गीता गोपी ने खुद को कर लिया अलग

उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति गीता गोपी के मामले से खुद को अलग कर लेने के बाद जज हेमंत प्रच्छक कांग्रेस नेता की अपील पर सुनवाई कर रहे हैं. राहुल गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने गुजरात सत्र न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें सत्र न्यायालय ने उनकी दोष सिद्धि और सजा पर स्थगन देने से इनकार कर दिया था. राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से उन्हें अयोग्य करार दिया गया है.

ऐसे वापस आ सकती है सदस्यता

अगर उच्च न्यायालय उनकी याचिका को स्वीकार कर लेता है तो लोकसभा की उनकी सदस्यता वापस बहाल हो सकती है. राहुल गांधी को दोषी करार देने के बाद अपील के लिए 30 दिन का समय दिया गया था. अपनी अपील में उन्होंने कहा है कि उनके सांसद होने के कारण अदालत ने उनके साथ कठोर रुख अपनाया. जज ने राहुल गांधी के इस तर्क को स्वीकार नहीं किया था और कहा कि वह यह साबित करने में असफल रहे हैं कि उनकी सजा को स्थगित न करके और उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं देने से उन्हें स्थाई नुकसान होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

16 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

47 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

49 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago