देश

Karnatka Election 2023: इन आंकड़ों ने बढ़ा दी BJP की टेंशन, कांग्रेस को हो सकता है बंपर फायदा, जानिए- ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले नतीजे

Karnatka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हालिस करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी रणनीतियों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई हैं. दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने चुनावी मैदान में उतर कर जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है. कर्नाटक का रण बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है. बीजेपी को फिर से सत्ता में लाने के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मोर्चा संभाला हुआ है. कर्नाटक चुनाव अब काफी दिलचस्प हो गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक का चुनाव कांग्रेस के लिए जीतना बेहद जरुरी है. अगर कांग्रेस इस चुनाव को जीतती है तो उसे 2024 की लड़ाई की तैयारी करने के लिए मजबूती मिलेगी.

वहीं दूसरी तरफ इस समय प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. ऐसे में वोटिंग से पहले एबीपी न्यूज ने सी वोटर (C Voter Opinion Poll) के साथ मिलकर मेगा ओपिनियन पोल किया और सवाल किया गया कि लोग प्रदेश में बोम्मई सरकार के काम से खुश है या नाराज. इसके जवाब में काफी चौंकाने वाले नतीजे आए. जो वाकयी में बीजेपी को टेंशन में डाल सकते हैं.

बोम्मई सरकार से खुश नहीं है जनता ?

लोगों से जब सवाल किया गया कि प्रदेश में बीजेपी सरकार ने काम कैसा किया है? इस पर 29 फीसदी लोगों ने कहा- बोम्मई सरकार ने काम अच्छा किया है, 19 फीसदी लोगों ने कहा कि काम औसत है, लेकिन सबसे ज्यादा 52 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बोम्मई सरकार ने काम सही नहीं किया है. ये आंकड़े बीजेपी टेंशन जरुर बढ़ाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- काशी की तर्ज पर बिठुर से गंगा बैराज तक क्रूज और सी प्लेन चलाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान ?

कौन है सीएम फेस के लिए पहली पसंद ?

लोगों से जब पूछा गाया कि मुख्यमंत्री की पहली पसंद कौन हैं ? तो इसके जवाब में भी बसवराज बोम्मई सरकार की टेंशन कम नहीं हुई, क्योंकि यहां 31 फीसदी लोगों ने बोम्मई को सीएम का पसंदीता चेहरा बताया, वहीं पूर्व सीएम सिद्धारमैया को 41 प्रतिशत लोगों ने सीएम फेस के लिए पसंद किया. इसके अलावा कुमारस्वामी को 22 फीसदी, डीके शिवकुमार को 3 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी लोगों ने पसंद बताया. इन आंकड़ों के बाद से बीजेपी की चिंता बढ़ गयी है. वहीं कांग्रेस के सत्ता में वापसी करने के आसार लग रहे हैं. अगर ऐसा है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ी बात होने वाली है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

6 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

28 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

47 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

54 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago