देश

‘राहुल गांधी को पाकिस्तान से चुनाव लड़ने का है इरादा…’ बीजेपी ने Rahul Gandhi को घेरा, Video वायरल

Lok Sabha Election 2024: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी का एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसका टाइटल “राहुल ऑन फायर” है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल रहा है. जिस पर बीजेपी के कई नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि लगता है कि राहुल गांधी का पाकिस्तान में चुनाव लड़ने का इरादा है. इधर, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के पोस्ट से बीजेपी और कांग्रेस के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है.

चैधरी फवाद हुसैन के पोस्ट पर बीजेपी के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने भी हुसैन की पिछली भूमिका पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा- “इमरान खान कैबिनेट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रह चुके चौधरी फवाद हुसैन राहुल गांधी को प्रमोट कर रहे हैं. क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है? घोषणापत्र से लेकर, जिसमें मुस्लिम लीग की छाप है, सीमा पार से जोरदार समर्थन तक, पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की सांठगांठ इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकती है.

शहजाद पूनावाला ने क्या कहा?

इसके अलावा बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला पाकिस्तान नेता राहुल और कांग्रेस को बढ़ावा दे रहा है. इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है. पीएम मोदी को पद से हटाने के लिए के मणि अय्यर समर्थन मांगने पाकिस्तान गए. हमें याद है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे और बीके हरिप्रसाद ने खुलेआम पाक के लिए वकालत की थी.

इसके अलावा समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का भी बचाव किया. आज रिश्ता साफ है – कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ. मुस्लिम लीग के घोषणापत्र से लेकर मुस्लिम लीग बनने तक जिसने पाकिस्तान का निर्माण किया, पाकिस्तान का बयान INDI गठबंधन के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उसने कहा था कि आइए “वोट जिहाद” करें”.

फवाद चौधरी हुसैन ने क्यों किया राहुल गांधी को सपोर्ट?

वहीं, पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने कहा- “राहुल गांधी ने गरीबों के अधिकारी की बात की है. राहुल ने अमीर-गरीब के फर्क को बहुत अच्छे से मसझाया है. भारत की राजनीति को इससे अच्छे तरीके से कोई नहीं समझ सकता है. इसलिए मैंने उसे (राहुल गांधी) सपोर्ट किया है. साथ ही उनके बयान को आगे बढ़ाया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

9 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago