राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ (फाइल फोटो)
Rae Bareli Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. कहीं-कहीं पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है तो अभी कहीं-कहीं पर जारी है. इसी बीच यूपी की रायबरेली सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और राहुल गांधी ने जीत दर्ज करा कर अपने परिवार की विरासत को बचा लिया है. दरअसल इस सीट को गांधी परिवार की परंपरागत सीट माना जाता रहा है. इस पर इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक ने जीत दर्ज कराई है और सांसद बनी हैं.
तो वहीं इस बार वह राज्यसभा चली गई थीं, जिसके बात इस सीट की जिम्मेदारी राहुल पर आ गई और सोनिया गांधी की भावुक अपील काम आई. यहां पर राहुल गांधी को जनता का भरपूर प्यार मिला और उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज कराते हुए अपनी मां सोनिया का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा है और वह वहां पर भी आगे चल रहे हैं. हालांकि पिछली बार भी वह यहां से जीत कर लोकसभा पहुंचे थे.
रायबरेली की जनता ने राहुल गांधी को वोटों के जरिए अपना प्यार जाहिर कर दिया है. उन्होंने 6,84,261 मत हासिल किए. तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 2,95,646 वोट हासिल हुए हैं, इस तरह से राहुल गांधी ने उनको 3,88,615 मतों से हराया है. बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में सोनिया गांधी को 5,34,918 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 3,67,740 वोट हासिल हुए थे. तो इस तरह से देखा जाए तो सोनिया गांधी ने 1,67,178 वोटों से जीत दर्ज कराई थी.
बता दें कि पिछली बार (2019) राहुल गांधी ने वायनाड (केरल) के साथ अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन यहां पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था. हालांकि ये भी गांधी परिवार की परम्परागत सीट मानी जाती रही है लेकिन स्मृति ने पिछली बार गांधी परिवार के गढ़ में सेंध लगाते हुए जीत दर्ज की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…