देश

बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, एक छात्र की मौत; कई घायल

 रिपोर्ट – प्रमोद कलाल


Banswara Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बाल वाहिनी खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है.

खड़े ट्रक से जा भिड़ी बाल वाहिनी

जानकारी के अनुसार बाल वाहिनी संत पॉल स्कूल के छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाल वाहिनी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

नियमों के विपरीत संचालन की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाल वाहिनी कथित तौर पर निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित की जा रही थी. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वाहन सुरक्षा मानकों का पालन कर रहा था या नहीं. हादसे में एक छात्र की मौत से परिजनों में मातम छा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

एसडीएम सोनू कुमारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कराया. सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चे को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें- पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ऐसे खोला खौफनाक राज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

1 minute ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

23 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

37 minutes ago