देश

Rajasthan New CM: “किरोड़ी लाल मीणा को बनाया जाए मुख्यमंत्री”, कांग्रेस MLA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Rajasthan New CM: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने में हो रही देरी से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अलग-अलग चेहरों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं चल रही हैं. हर कोई अपने समाज से राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस के एक विधायक ने बीजेपी विधायक किरोड़ी लाल मीणा को सीएम बनाने की मांग की है. कांग्रेस विधायक ने इसको लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा को पत्र लिखा है.

कांग्रेस विधायक ने सीएम बनाने की मांग की

कांग्रेस विधायक और राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष रामकेश मीणा ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर राज्य की कमान आदिवासी नेता किरोड़ी लाल मीणा को सीएम नियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा समुदाय से आते हैं इसलिए समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीएम का पद देना चाहिए.

“किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए”

रामकेश मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को पत्र लिखा है. जिसमें मैंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समुदाय की भावनाओं से अवगत कराया है कि किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘किरोड़ी मीणा ने बहुत संघर्ष किया है और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है.’

पार्टी अब तक मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई है

गौरतलब है कि पिछले रविवार (3 दिसंबर) को घोषित हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी की जीत हुई थी. उसे 199 में से 115 सीटें हासिल हुई हैं, लेकिन पार्टी अब तक मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई है. पार्टी ने बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है. विधायक दल की बैठक की तारीख की घोषणा अभी होना बाकी है.

यह भी पढ़ें- Dheeraj Sahu IT Raid: धीरज साहू के बहाने INDIA गठबंधन पर बरसे अमित शाह, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

मतदान एक ही चरण में 25 नवंबर को हुए

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में 25 नवंबर को पूरे हुए. वहीं, राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago