मनोरंजन

एक्स वाइफ के साथ इवेंट में पहुंचे आमिर खान, दामाद के साथ दिखी खास बॉन्डिंग, देखें वीडियो

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी अभिनेता आमिर खान जल्द ही शहनाई बजाने वाले हैं. अगले साल जनवरी के महीने में उनकी लाडली  आइरा खान शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. वह अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी करने जा रही हैं. अपनी शादी की तैयारियों से वक्त निकालकर आइरा हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं. इस अवॉर्ड समारोह में आइरा को सम्मानित भी किया गया. इस खुशी के पल में उनके होने वाले पति नूपुर भी मौजूद थे.

बेटी को सपोर्ट करने के लिए अवॉर्ड समारोह में शामिल आमिर खान

इतना ही नहीं आमिर खान भी अपनी बेटी को सपोर्ट करने के लिए अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए. लेकिन इस बार आमिर अकेले नहीं थे, उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता भी उनके साथ थीं. इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में आमिर, रीना और आइरा एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे.

इस दिन होगी नुपुर और आइरा की शादी

18 नवंबर को नुपुर ने आइरा से सगाई कर ली. इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद थे. इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं. आइरा खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा ओपन रही हैं. आइरा ने कई इंटरव्यू में अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. आइरा ने कहा, “मुश्किल समय में मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ थे, लेकिन उनके सामने खुल कर बात करना मुश्किल था. 26 साल की आइरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं.

ये भी पढ़ें- अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की चर्चा पर बोले अमिताभ बच्चन, ‘बातचीत से ही सब कुछ होता है और…’

आमिर की पहली पत्नी हैं रीना दत्ता

आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी. रीना को आमिर की पड़ोसी बताया गया था. जब आमिर ने उन्हें प्रपोज किया तो पहले तो उन्होंने इनकार कर दिया. लेकिन बाद में 80 के दशक की शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. रीना आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक के एक गाने में गेस्ट आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago