देश

क्या सियासत के दो पक्के ‘दुश्मन’, बन गए दोस्त? भजन लाल के शपथ ग्रहण में शेखावत और गहलोत के बीच लंबी बातचीत

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी ने सरकार बना ली है. शुक्रवार को जयपुर में भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था. शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए. वहां मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गहलोत के बीच लंबी बातचीत हुई.

दोनों नेताओं को देखकर ऐसा लगा कि सब कुछ सामान्य है. दोनों के बीच अच्छे संबंध है. हालांकि, अगर दोनों के सियासी इतिहास पलटा जाए तो राजनीतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है. शपथ ग्रहण समारोह से ठीक एक दिन पहले अशोक गहलोत को दिल्ली के एक कोर्ट में झटका लगा है. हालांकि, मंच पर शेखावत और गहलोत के बीच गुफ्तगू को देखकर लगा कि दोनों के सियासी गिले-शिकवे दूर हो गए हैं.

मंच पर देर तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत

बता दें कि भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मणिक साहा के बगल में बैठे थे. तभी अचानक मंच पर गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंच गए और उनकी अशोक गहलोत से बातचीत होने लगी.

यह भी पढ़ें: Parliament Security: क्या ससंद सुरक्षा चूक मामले में मास्टरमाइंड ललित झा का है TMC से कनेक्शन? BJP ने फोटो शेयर कर लगाया आरोप

गौरतलब है कि राजस्थान की राजनीति के दो कट्टर विरोधी गहलोत और शेखावत की बातचीत पर हर कोई चुटकी ले रहा है. दरअसल, गहलोत बार बार केंद्रीय मंत्री शेखावत पर संजीवनी को- ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं. अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है. गहलोत ने भी ट्रायल कोर्ट के समन को चुनौती दे दी. हालांकि, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने गहलोत की अर्जी को खारिज कर दी है. शेखावत ने कहा कि संजीवनी मामले की जांच में उनके नाम का कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया गया है.

गहलोत और शेखावत ने गर्मजोशी से की मुलाकात

अब भजन लाल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद अटकलों का बाजार गर्म है. सियासी मामलों के जानकारों का कहना है कि शेखावत और गहलोत में सबकुछ ठीक है. दोनों नेताओं ने एक दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात की है. बताते चलें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में 25 नवंबर को वोटिंग हुई. 3 दिसंबर को आए नतीजे में बीजपी ने 115 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस महज 69 सीटों पर सिमट गई.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago