देश

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: SIT ने शुरू की जांच, मृतकों की पहचान के लिए परिवारवालों के लिए गए DNA नमूने

Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: गुजरात के राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग की वजह से 12 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है. इसी बीच सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है तो वहीं मृतकों की पहचान के लिए रिश्तेदारों व परिजनों के DNA नमूने लिए गए हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक एसआईटी के सदस्यों ने आग लगने की घटना का क्रमवार जांच करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ रविवार सुबह बैठक की है. फिलहाल ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया है.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है. इसी वजह से शवों और मृतकों के रिश्तेदारों के डीएनए नमूने एकत्र करने का फैसला लिया गया है ताकि कौन मृतक किस परिवार का है, इसकी पहचान की जा सके. उन्होंने आगे कहा कि घायलो का इलाज जारी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना फिलहाल नहीं है.

ये भी पढ़ें-Rajkot TRP Game Zone Fire Accident: आग से 30 लोग जिंदा जले, वेल्डिंग की चिंगारी से मौत का कहर बरपा, CM ने लिया जायजा | VIDEO

शनिवार की शाम को लगी थी भीषण आग

मालूम हो कि शनिवार की शाम को राजकोट के टीआरपी ‘गेम जोन’ में बच्चों के साथ ही बड़े छुट्टियों का आनन्द ले रहे थे. इसी दौरान गेम जोन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था. भीषण आग लगने से 12 साल की कम आयु के 12 बच्चों के साथ ही 30 लोग जिंदा जल गए थे. घटना से हाहाकार मच गया है. एसीपी विनायक पटेल ने कहा कि स्कूलों में छुट्टी होने के कारण टीआरपी गेम जोन में बड़ी संख्या में बच्चे अपने परिवार के साथ पहुंचे थे.

72 घंटे के अंदर सौंपनी होगी जांच रिपोर्ट

बता दें राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है और 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. एसआईटी के प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुभाष त्रिवेदी ने रविवार की सुबह बैठक की है. इससे पहले उन्होंने शनिवार रात को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. हम मौत के मुंह में जाने वाले बच्चों को पूरी तरह से न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी के साथ काम करेंगे. हादसे की जांच तुरंत की जाएगी. इसके अलावा ये भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना फिर से न हो.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago