चुनाव

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी फिर यूपी आएंगे, जानिए गृहमंत्री अमित शाह आज कहां-कहां करेंगे चुनावी प्रचार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रचार करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी पहले मिर्जापुर जाएंगे, उसके बाद दोपहर 1 बजे वह घोसी और 2:30 बजे बांसगांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

सत्‍तारूढ़ भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार करने निकले हैं. शाह दोपहर 12:30 बजे बिहार के आरा और दोपहर 2:00 बजे कैमूर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद अमित शाह शाम 5:30 बजे पंजाब के लुधियाना में जनसभा संबोधित करेंगे.

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे जहानाबाद में, 2:00 बजे आरा में और शाम 4:10 बजे बिहारशरीफ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

बिहार में मल्लिकार्जुन खड़गे भी करेंगे रैली

कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे. वे सासाराम लोकसभा क्षेत्र के मोहनिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम 5:00 बजे पटना में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे.

शिमला में राहुल गांधी का चुनावी अभियान

राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में शिमला के नाहन में और ऊना में दोपहर 1:40 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर करीब 2:30 बजे होशियारपुर में रोड शो करेंगे.

सलेमपुर में अखिलेश यादव करेंगे जनसभा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के सलेमपुर में दोपहर 12:45 बजे और बलिया में 1:50 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राजद नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह दोपहर 2:55 बजे अरवल में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

21 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

31 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

56 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

57 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

1 hour ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago