देश

Elections Results 2023: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल! गठबंधन ‘INDIA’ के दलों ने बनाई दूरी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बैठक की रद्द

Opposition Alliance INDIA Meeting: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 4 राज्यों में हार के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में दरार दिखाई पड़ रही है. 6 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की बैठक होने वाली थी. लेकिन फिलहाल इसे रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा था कि इस बैठक में कांग्रेस की हार पर चर्चा होने थी, लेकिन इससे पहले ही बैठक को स्थगित कर दिया गया है. इस बार इंडिया गठंबधन की बैठक की घोषणा कांग्रेस ने दिल्ली मे 6 दिसंबर के लिए की थी. लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसमें जाने की असमर्थता दिखाई थी. उनकी पार्टी के सांसदों की तरफ से भी उनके न पहुंचे की अलग-अलग वजह बताई गई हैं.

बात केवल सीएम ममता बनर्जी तक सीमित नहीं है. उनके अलावा अखिलेश यादव ने भी इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता दिखाई. यहां तक तो दिख था. क्योंकि मध्यप्रदेश में सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस आमने-सामने थे, लेकिन गठबंधन में दरार की अटकलें तब तेज हो गईं. जब बिहार के मुख्यमंत्री ने भी इससे दूरी बना ली. वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी ने भी गठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

इन नेताओं ने बनाई दूरी

ममता बनर्जी के बैठक में नहीं शामिल होने पर अलग-अलग बातें सामने आई हैं. पहली वजह यह कि गठबंधन के किसी नेता ने उनसे इसके बारे में कोई बात नहीं की, ऐसे में वह बिना किसी सूचना के बैठक में शामिल नहीं होंगी. वहीं टीएमसी के एक सांसद ने बताया कि 6 और 7 दिसंबर को उनका पहला से ही एक कार्यक्रम था. ऐसे में वह वहां व्यस्त रहेंगी और गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं पाएंगी. यह भी गया कि उनकी पार्टी तरफ से कोई और बैठक में शामिल हो सकता है. वहीं ममता के न पहुंचने के बाद अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन ने भी बैठक में शामिल नहीं होने में असर्थता दिखाई.

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबियों पर ED का एक्शन, राजस्थान-हरियाणा में 13 जगहों पर की छापेमारी

इसके बाद दूसरे दलों की तरफ से बताया कि उनके नेता भी इस दिन व्यस्त हैं. ऐसे में अगर बैठक होती भी है तो उनकी जगह पर दूसरे नेता शामिल होंगे. गठबंधन की दलों के मुख्य नेताओं की असमर्थता को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने बैठके को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है.

बीजेपी का तंज

दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, “ममता बनर्जी समझ चुकी हैं कि अब इंडिया गठबंधन का कुछ होने वाला नहीं है न इसका वर्तमान है न ही भविष्य इसलिए वो पीछे हट गई हैं. इस गठबंधन में कौन, क्या है ये किसी को को पता नहीं है. इनका लक्ष्य सिर्फ पीएम मोदी को हटाना है. ममता बनर्जी समझ चुकी हैं कि नेशनल लेवल पर पीएम मोदी के विरोध खड़ा होने वाला इस गठबंधन में कोई चेहरा नहीं है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

10 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

10 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

13 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

29 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

30 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

44 minutes ago