राज्यसभा (फोटो संसद टीवी)
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पारित हो गया है. बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला. सभापति जगदीप धनखड़ ने इसे ऐतिहासिक विजय बताया. इसके पहले, बुधवार को लोकसभा में भी यह बिल पारित हो गया था.
इस बिल को गुरुवार को राज्यसभा के पटल पर रखा गया था और देर रात तक चली चर्चा के बाद इस पर वोटिंग हुई. बिल के पक्ष में सर्वसम्मति बनी और 215 वोटों के साथ यह बिल राज्यसभा में भी पारित हो गया. इस बिल के विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा.
वहीं बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिल रहा है ऐसा नहीं है बल्कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है.
जबकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं इस विधेयक के समर्थन में खड़ा हूं. मेरी पार्टी और INDIA पार्टियां पूरे दिल से इस विधेयक का समर्थन करती हैं.”
ये भी पढ़ें: Parliament Special Session: राज्यसभा में पास हुआ महिला आरक्षण बिल, सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया ऐतिहासिक विजय
महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच श्रेय लेने की होड़ लगी रही. सोनिया गांधी ने जहां इसे पूर्व पीएम राजीव गांधी का सपना बताया. वहीं बीजेपी के तमाम नेताओं ने 27 सालों से लटके इस बिल को सदन में लाने और उसे पारित कराने का श्रेय पीएम मोदी को दिया. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी किया है अच्छे मकसद से किया है. किसी अन्य प्रधानमंत्री ने ऐसी चीजें नहीं कीं…ऐसा करना (बिल का विरोध करना) उनका (विपक्ष का) काम है, हमें इसकी चिंता नहीं है.”
-भारत एक्सप्रेस
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…