खेल

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी!

IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान हो गया है और टीम भारत पहुंच भी चुकी है. लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम इंडिया के एक स्टार खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गया है.
भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू टी20 सीरीज के लिए ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होंगे. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ इस समय उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. बता दें कि गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका दौरे पर 19 दिसंबर को एलिजाबेथ में दूसरे वनडे के दौरान उंगली में चोट लग गई थी. जिसके चलते वह वनडे के बाद टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे.

दो स्टार खिलाड़ी भी हैं टीम से बाहर

बता दें कि भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या दोनों के आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है.

बता दें कि सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे. वहीं हार्दिक पंड्या को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी. उसी समय से पंड्या टीम से बाहर चल रहे हैं. भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच पहली बार व्हाइट गेंद द्विपक्षीय सीरीज है. इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट ही आपस में भिड़े हैं. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है.

ये भी पढ़ें- केपटाउन टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारत लौटे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, फैंस के साथ खिंचवाई तस्वीरें

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 मैच- 11 जनवरी- मोहाली

दूसरा टी20 मैच- 14 जनवरी- इंदौर

तीसरा टी20 मैच- 17 जनवरी- बेंगलोर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

30 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

50 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

51 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

55 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago