सपा नेता रामगोपाल यादव
Sanatan Dharma Row: हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के कई हिस्सों में सनातन धर्म को लगातार टारगेट किया जा रहा है और विवादित बयान दिया जा रहा है. इसको लेकर सनातन धर्म को मानने वालों से लेकर साधु-संत और भाजपा नेता भी विरोध कर रहे हैं. तो वहीं अब समाजवादी पार्टी (SP) के महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक बात करने वालों के लिए कहा है कि, “कुछ लोग मूर्खता की बातें करते हैं, उन्हें करने दो. लेकिन, हम तो सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं. मैं सनातन धर्म का समर्थक हूं.”
बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि, सनातन धर्म मच्छर से फैलने वाले डेंगू और मलेरिया रोग की तरह है और इसे खत्म करना होगा. तो वहीं हाल ही में कई बार सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन अब सपा नेता ने ही सनातन धर्म का अपमान करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है. रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, “मैं भगवान शिव, राम और कृष्ण सबकी पूजा करता हूं. बाबा विश्वनाथ से लेकर जितने ज्योतिर्लिंग हैं, सभी का दर्शन कर चुके हैं, जो ऐसी बातें कर रहे हैं उनसे पूछिए, मैं तो सनातन धर्म को मानने वाला हूं और सनातन धर्म का समर्थक हूं.”
ये भी पढ़ें- Nipah Virus Vs Corona: डराने वाले हैं निपाह वायरस से जुड़े ये आंकड़े, जानिए कोरोना से कितना ज्यादा खतरनाक है Nipah
उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर कहा था कि, “कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते.” इसी के साथ उन्होंने मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया से सनातन धर्म की तुलना करते हुए कहा था कि, मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातन भी ऐसा ही है. सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि, “सनातन का अर्थ क्या है? शाश्वत या कुछ ऐसा, जिसे बदला नहीं जा सकता, कुछ ऐसा जिस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और यही तो सनातन का अर्थ है.” बता दें कि यही नहीं डीएमके के नेता ए राजा ने भी सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी की थी तो वहीं यूपी से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी लगातार सनातन को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करते आ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…