देश

Ram Mandir: ‘अगर नहीं आया जनसंख्या नियंत्रण कानून तो 50 साल बाद राम मंदिर…’, VHP नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

Praveen togadia on Ram Mandir: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (VHP) के संयोजक प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भविष्य में राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि,”बहुत मुश्किलों और कोशिशों के बाद राम मंदिर बन रहा है और अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो फिर 50 साल बाद राम मंदिर सुरक्षित नहीं रहेगा”. उन्होंने आगे कहा कि सभी हिंदुओं ने एक साथ आगे आकर लोगों को जगाने का काम किया और राम मंदिर के निर्माण के लिए एक आंदोलन चलाया.

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं ने गांव-गांव जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया और राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा किया. उन्होंने अपने अभियान को देश में हिंदुओं को समृद्ध और सुरक्षित बनाने की पहल बताया.

‘ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है’

उत्तर प्रदेश में बीते समय से ज्ञानवापी पर विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है और अभी मामला कोर्ट में चल रहा है. हिंदू नेता प्रवीण तोगड़ियां ने कहा कि,”ज्ञानवापी में मंदिर था और ये साबित हो चुका है. उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ज्ञानवापी में बैठे हैं और वहां शिवलिंग की पूजा नहीं करना पाप है. उन्होंने मांग की कि बाबा विश्वनाथ की पूजा जल्द शुरू की जानी चाहिए”.

ये भी पढ़ें-   Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य का ‘सिर तन से जुदा’ करने वाले को दूंगा 21 लाख रुपए- महंत राजू दास ने किया ऐलान

‘हिंदुओं की आस्था कभी खत्म नहीं होगी’

हिंदुओं की आस्था पर बयानबाजी को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि,”करोड़ों हिंदुओं की आस्था उनके दिल में रहती है और इस आस्था को किसी का कोई भी बयान कभी खत्म या कम नहीं कर पाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की बातें करने वालों को नजरअंदाज करिए, वो इस तरह की बातें लोकप्रियता पाने के लिए कर रहे हैं. ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए”.

‘बुलडोजर शांति और विकास का प्रतीक हो सकते हैं’

प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सीएम योगी की उस टिप्पणी का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बुलडोजर शांति और विकास का प्रतीक हो सकते हैं’.उन्होंने कहा कि,”तलवारें और मिसाइलें भी शांति का प्रतीक होती हैं”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

3 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

10 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

10 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

20 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

25 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

31 minutes ago