देश

Ram Mandir Inaugration: पूरे देश में राममय माहौल बनाने की तैयारी, संघ ने तैयार किया श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत

Ram Mandir Inaugration: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक है. पूरे देश में राममय माहौल बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विहिप तैयारी कर रहा है. इसी कड़ी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत बनाया गया है. गीत के बोल बहुत ही मधुर है. श्री रघुवर जी के अवधपुरी में प्राण प्रतिष्ठा होना है. निमंत्रण को स्वीकार करो अब सबको अयोध्या चलना है…जय बजरंगी जय हनुमान, वंदे मातरम जय श्रीराम…गीत के बोल से पूरे देश में राममय माहौल बनाने की शुरुआत हो गई है. राम मंदिर और संघ की ओर से देशभर में इस अभियान गीत के माध्यम से लोगों को अयोध्या आने के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा.

उद्घाटन की तारीख 22 जनवरी 2024 है

बता दें कि हिंदू धर्म का सबसे प्रतीक्षित मंदिर राम जन्म भूमि पर निर्माणाधीन है. इसे लेकर दुनियाभर के सभी हिंदू उत्साहित हैं. जानकारी के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन की तारीख 22 जनवरी 2024 है. पीएम मोदी तय तारीख को इस अत्याधुनिक मंदिर का उद्घाटन करेंगे. आपको पता ही होगा कि अयोध्या श्री राम का जन्मस्थान है और इसे भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Parliament: राज्यसभा में ‘अशिष्ट आचरण’ पर निलंबित हुए TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन

जल्द ही पूरा होने जा रहा है श्रीराम मंदिर

राम जन्म भूमि अयोध्या, आने वाले साल खुशियों की रोशनी से जगमगाने वाली है क्योंकि बहुप्रतीक्षित राम मंदिर अयोध्या जल्द ही पूरा होने जा रहा है. राम मंदिर का इंतजार सैकड़ों सालों से किया जा रहा था लेकिन बाबरी मस्जिद से टकराव के कारण यह संभव नहीं हो सका. हालांकि, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2019 में निर्णय पारित किया जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट को भूमि आवंटित की गई और ट्रस्ट बनाने का अधिकार भारत सरकार को दिया गया. उसके बाद, भारत सरकार ने राम मंदिर के लिए बजट आवंटित किया और स्थल पर निर्माण शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसे पूरा होने में 2-4 महीने और लग सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

33 minutes ago