प्राण-प्रतिष्ठा को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि तैनात रहेंगे तो इसी के साथ ही सैकड़ों वीवीआईपी, फिल्मी जगत के सेलिब्रेटी भी पहुंचेंगे. ऐसे में कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ही 11 हजार जवान तैनात किए गए हैं. इसी के साथ ही मैनुअसल एजेंसियां, 3 DIG, 17 SP, 100 DSP, 325 इंस्पेक्टर को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
बता दें कि कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है. अयोध्या धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए थल, नभ और जल से व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. मैनुअल एजेंसियों की तैनाती के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, यूपीएसएसएफ समेत यूपी पुलिस की भारी-भरकम फोर्स को तैनात की जा रही है. इसी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे व एआई, एंटी ड्रोन आदि का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में मेहमानों की सुरक्षा के लिए बार कोडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. रेल सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड की तैनाती की गई है. 14 जनवरी को डिजिटल टूरिस्ट ऐप भी लांच हो रहा है.
सरयू नदी और घाटों की ओर से सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. यहां पर एनडीआरएफ की टुकड़ी तैनात रहेगी. अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. शहर की सुरक्षा को लेकर इसे दो जोन रेड और येलो में बांटा गया है. केंद्रीय एजेंसी में सीआरपीएफ, एनडीआरएफ भी तैनात की गई है. इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ का भी मदद ली गई है. उन्होंने आगे बताया कि, कार्यक्रम को देखते हुए और फोर्स को बढ़ाया जा रहा है. किसी भी स्थिति में चूक की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय हो, इस पर भी फोकस किया जा रहा है.
अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि, अयोध्या धाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर और 800 उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि, मुख्य समारोह से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवान तैनात किये जाएंगे. तो वहीं वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ 1,000 से ज्यादा कान्सटेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है.
अयोध्या धाम की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके, इसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस के माध्यम से सीसीटीवी, कन्ट्रोल रूम एवं पब्लिक सीसीटीवी और नगर निगम के आईटीएमएस के माध्यम से पूरी राम नगरी की निगरानी की जा रही है. इसके लिए पब्लिक सीसीटीवी के 1,500 कैमरों को आईटीएमएस से इन्टीग्रेट किया गया है. तो इसके अलावा, येलो जोन में 10,715 स्थानों पर चेहरा पहचान एआई आधारित बड़ी स्क्रीनें आईटीएसमएस से इन्टीग्रेट की गई हैं.
अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने धाम की सुरक्षा को लेकर आगे जानकारी दी कि, “एंटी ड्रोन सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय मोड में है. एंटी ड्रोन सिस्टम के माध्यम से अति संवेदनशील अयोध्या के रेड और येलो जोन को सुरक्षित किया गया है. इस सिस्टम के माध्यम से 5 किलोमीटर की परिधि में उड़ने वाले किसी भी ड्रोन को लोकेट किया जा सकेगा. उन्होने बताया कि, यह एंटी ड्रोन सिस्टम इजराइल की कंपनी द्वारा निर्मित विश्व का आधुनिकतम तकनीक वाला है. इसकी खासियत ये है कि, इसकी मदद से किसी भी ड्रोन को निष्क्रिय किया जा सकता है. कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी अयोध्या को 12 एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस किया गया है. इसकी मदद से जल, थल और नभ में चल रही सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…