दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी. दाएं क्रिकेटर आमिर हुसैन.
Gautam Adani : देश के दिग्गज उद्योगपति और एशिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी वे देश के गरीब और असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जम्मू कश्मीर के पैरा क्रिकेटर को मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन की तारीफ की। ट्वीट कर उन्होंने आमिर को कहा— ‘आपका संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा है.’
जम्मू कश्मीर के पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन ने कहा कि अडानी फाउंडेशन के जरिए उनके सपनों को नई उड़ान मिली है। अब उनके जीवन का संघर्ष और उनकी मेहनत रंग ला रही है। वहीं अपने 60वें जन्मदिन पर गौतम अडानी ने 60 हजार करोड़ रुपए दान करने का निर्णय लिया था।
बता दें कि अडानी फाउंडेशन देश के 40 लाख से ज्यादा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं। इतना ही नहीं उड़ीसा रेल हादसे में जिन मासूमों ने अपने अभिभावकों को खोया उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी गौतम अडानी ने ली थी। इन्होंने अपने फाउंडेशन के जरिए सुपोषण अभियान चलाकर 35 हजार गरीब कुपोषित बच्चों को अच्छा पोषण देने का काम भी अडानी कर रहे हैं।
अडानी फाउंडेशन ने देश के गरीब लोगों के लिए 700 से अधिक निशुल्क हेल्थ कैंप लगवाए इससे 75 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज मिला। इसके अलावा देश के समुद्री इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक मछुआरों के परिवार को रोजगार दिया। देश के गांवों में कम्प्यूटर साक्षरता बढ़ाने के लिए कम्प्यूटर केंद्र खोले जा रहे हैं।
उद्योगपति गौतम अडानी का प्रारंभिक जीवन गरीबी में बीता ऐसे में वे गरीब का दर्द समझते हैं। यही कारण है कि उनके मन में गरीबों के प्रति सहानुभूति है।
यह भी पढ़िए: गौतम अडानी गुजरात में करने जा रहे हैं बड़ा निवेश, बोले- 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…