खेल

IND vs AFG: टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले पुरुष क्रिकेटर बने

Rohit Sharma 150 Matches In T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा नित नए कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं. रविवाह को वह अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उतरे. इस दौरान रोहित शर्मा ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. हिटमैन ने अपने करियर में एक बड़ा रिकॉर्ड जोड़ लिया है.

150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 150 मैच खेलने वाले वर्ल्ड के पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं. रोहित के अलावा अब तक किसी भी पुरुष खिलाड़ी ने यह मुकाबम हासिल नहीं किया है. ऐसे में रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा के करियर में नई उपलब्धि को देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं. कप्तान रोहित शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है.

रोहित शर्मा पहले तो विराट कोहली दसवें स्थान पर काबिज

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर आयरलैंड के दिग्गज बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का नाम है. पॉल ने 134 मुकाबले खेले हैं. उनके बाद आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल का नाम हैं. जॉर्ज ने 128 टी20 मैच खेले हैं. पाकिस्तान के शोएब मलिक चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 124 मुकाबले खेले हैं. वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल पांचवें नंबर पर हैं. गप्टिल ने टी20 आई में 122 मैच खेले हैं. विराट कोहली की बात की जाए तो वो सर्वाधिक टी20 आई खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दसवें नंबर पर हैं. कोहली आज अपना 116वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11 से बाहर हुए शुभमन गिल और तिलक वर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की हुई एंट्री

रोहित शर्मा टी20आई में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्याद रन बनाने वाले वर्ल्ड के दूसरे खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 150 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3853 रन बनाए हैं. टी20आई में रोहित शर्मा के नाम 4 शतक और 29 अर्धशतक दर्ज है. इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम दर्ज है. कोहली के नाम टी20आई के 116 मैचों में 4037 रन दर्ज हैं, जिसमें एक शतक औऱ 37 अर्धशतक शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago