देश

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर जाने या न जाने की दुविधा में फंसा विपक्षी महागठबंधन INDIA, बीजेपी ने कुछ यूं कसा तंज

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. साल 2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राम मंदिर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को विपक्षी दलों को भी निमंत्रण भेजा गया है. अब कई विपक्षी दलों में यह दुविधा है कि आखिर वे राम मंदिर के कार्यक्रम में जाएं, या नहीं जाएं.

राम मंदिर के इस कार्यक्रम के लिए सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने कहा कि ‘धार्मिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण’ किया जा रहा है. पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि उनके ‘भगवान राम मेरे दिल में हैं’, और इसलिए वह ‘कार्यक्रम’ में शामिल नहीं होंगे. इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों, खासकर उन लोगों पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, ‘जो हमारा मजाक उड़ाते थे… अब, यदि आपमें साहस है, तो अयोध्या आएं और हम आपको मंदिर दिखाएंगे.

यह भी पढ़ें-INDIA Alliance: बिहार में कांग्रेस ने साथी दलों से मांगी 8-9 सीटें, 2024 चुनाव को लेकर तैयार किया ये प्लान

जानें क्या है कांग्रेस का प्लान

वहीं निवर्तमान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी को निमंत्रण मिला या नहीं. वहीं कांग्रेस पार्टी ने निमंत्रण के संबंध में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निमंत्रण की पुष्टि की लेकिन संवाददाताओं से कहा कि आपको पार्टी के रुख के बारे में बताया जाएगा…आपको 22 जनवरी को पता चलेगा. उन्होंने (भाजपा) हमें आमंत्रित किया है. हमें आमंत्रित करने के लिए हम बहुत आभारी हैं.

यह भी पढ़ें-Veer Bal Divas: CM योगी ने पहली बार पहनी ऐसी पगड़ी, बोले- ‘आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा’

नहीं जाएगी सीपीआई (एम)

इस मामले में बृंदा करात ने पुष्टि की कि सीपीआई (एम) भगवान राम के लिए ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ में भाग नहीं लेगी. इस कार्यक्रम में न तो वह और न ही पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल होंगे. उन्‍होंने कहा कि ‘नहीं…, हम नहीं जाएंगे. हम धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं… लेकिन वे एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रहे हैं.’ करात ने कहा कि ‘धर्म को राजनीतिक हथियार के रूप में या राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि जाने और न जाने वाले नेताओं को लेकर आने वाले दिनों में नई सियासत का मुद्दा बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

16 minutes ago

चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता; जल्दी चेक करें आज के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…

32 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

1 hour ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

1 hour ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

2 hours ago