इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो फाइल)
UP News: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की सियासत काफी गर्म हो गई है. प्रदेश की सभी वीवीआईपी सीटों पर कौन जीत हासिल करेगा. इस पर सभी की नजरें हैं. बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने प्रदेश की सभी 80 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए पार्टी ने उसी लिहाज से तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसे गांधी परिवार के दबदबे वाली सीट रायबरेली और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की सीट मैनपुरी पर क्या बीजेपी फतह हासिल कर पाएगी. यह देखना दिलचस्प होगा.
वहीं इस चुनावी माहौल में एबीपी न्यूज सी वोटर ने इन्हीं वीवीआईपी सीटों पर सर्वे किया है और जानने की कोशिश करी किया बीजेपी यहां पर जीत हासिल कर पाएगी. चलिए अब आपको सर्वे के नतीजे बताते हैं.
सर्वे में करीब 50 वीवीआईपी सीटों पर सर्वे किया गया. इसमें सोनिया गांधी की रायबरेली सीट और डिंपल यादव की मैनपुरी सीट भी शामिल हैं. अगर रायबरेली सीट की बात की जाए तो सोनिया गांधी एक बार फिर यहां अपना परचम लहराएंगी. उन्हें ठीक-ठाक वोटों से जीत मिलने वाली हैं. इसके अलावा अगर मैनपुरी सीट की बात करें तो यहां डिंपल यादव भी मतों से जीत हासिल करने वाली हैं. हालांकि बीजेपी ने अपने सभी 80 सीटों पर जीत के लक्ष्य के तहत दावा किया है वह सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर जीत हासिल करेगी.
रायबरेली की सीट पर काफी समय से कांग्रेस का दबदबा रहा है. इसलिए बीजेपी के लिए यह सीट जीतना काफी मुश्किल है. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने यहां पूरी कोशिश की थी. लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी. हालांकि बीजेपी ने अमेठी सीट जरुर कांग्रेस पार्टी से छीन ली थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी से स्मृति ईरानी को हरा दिया था.
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…
CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…