देश

Ramcharitmanas: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर घिरी सपा तो अखिलेश यादव बोले- रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं

Ramcharitmanas: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद यूपी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. हिंदू संगठनों से लेकर बीजेपी तक उनके इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है. पूरे मामले में बीजेपी ने अब तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं. इस विवाद के बीच सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्वामी प्रसाद मौर्य का कद भी बढ़ा है और उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. वहीं रामचरितमानस पर विवादित बयान के कारण स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा के खिलाफ तेज होते विरोध के बाद अखिलेश यादव का बयान आया है.

अखिलेश यादव रविवार को मैनपुरी पहुंचे थे, जहां प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान से जुड़ा सवाल किया तो अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान राम और रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है. उन्होंने कहा, “कल मैं मंदिर गया तो RSS-BJP के गुंडे आ गए, हमें पता होता BJP गुंडे भेजने वाली है तो हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ आते. काला झंडा जब समाजवादी दिखाते हैं तो उन्हें 1 साल के लिए जेल भेजा जाता है.”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को बैन करने की मांग की थी. उन्होंने अपने कहा था कि तुलसीदास रचित रामचरितमानस को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. सपा नेता ने कहा, “जिस दकियानूसी साहित्य में पिछड़ों और दलितों को गाली दी गई हो उसे प्रतिबंधित होना चाहिए.” सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि धर्म कोई भी हो, हम उसका सम्मान करते हैं. लेकिन धर्म के नाम पर जाति विशेष, वर्ग विशेष को अपमानित करने का काम किया गया है, हम उस पर आपत्ति दर्ज कराते हैं.

ये भी पढ़ें: Global Investors Summit-2023: संतों के नाम पर रखे जाएंगे जीआईएस-2023 में पंडालों के नाम, महर्षि वाल्मीकि होगा मुख्य पंडाल का नाम

स्वामी प्रसाद मौर्य करते रहे हैं विवादित बयानबाजी

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर हिंदू संगठनों और साधू-संतों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. इस पर भड़के हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, “अभी हाल ही में मेरे दिए गए बयान पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है, अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

1 minute ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

16 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

32 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

1 hour ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago