Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ravish Kumar Resigns: रवीश कुमार का NDTV से इस्तीफा, कर्मचारियों को भेजे गए मेल में क्या कहा गया?

Ravish Kumar: रवीश कुमार एनडीटीवी के शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रम होस्ट करते थे. र

Ravish-Kumar

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार

Ravish Kumar: वरिष्ठ पत्रकार और खबरों की दुनिया के जाने-माने चेहरे रवीश कुमार ने एनडीटीवी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. चैनल के अंदर एक आंतरिक मेल के माध्यम से कर्मचारियों को बताया गया कि रवीश कुमार का इस्तीफा तुरंत प्रभावी हो गया है. एक दिन पहले ही, NDTV बोर्ड से प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने इस्तीफा दिया था. इसके साथ ही संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवारायण की आरआरपीआरएच के बोर्ड में निदेशक के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कर दी गई.

रवीश कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. रवीश कुमार के इस्तीफे की खबरें कई दिनों से आ रही थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर बुधवार को इस बारे में जानकारी सामने आई है. रवीश का इस्तीफा तत्काल प्रभावी हो गया है, यानि अब वे एनडीटीवी के लिए प्राइम टाइम में नजर नहीं आएंगे.

रवीश कुमार एनडीटीवी के शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रम होस्ट करते थे. रवीश की रिपोर्ट और प्राइम टाइम दर्शकों के बीच खासा पॉपुलर हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह ने कर्मचारियों को भेजे गए मेल में लिखा है, “रवीश कुमार जितना लोगों को प्रभावित करने वाले कुछ ही पत्रकार हैं. यह उनके बारे में लोगों की प्रतिक्रिया में नजर आता है.” वहीं, रवीश कुमार के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. कई लोग इस फैसले से हैरान हैं तो कई उनके फैसले का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: NDTV Adani Deal: प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, अडानी ग्रुप टेकओवर के करीब

प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने एक दिन पहले ही दिया था इस्तीफा

NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने मंगलवार को आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. दूसरी तरफ, अडानी ग्रुप इस न्यूज चैनल के अधिग्रहण के करीब पहुंच चुका है. अडानी ग्रुप ने आरआरपीआर का अधिग्रहण कर लिया था. आरआरपीआर के पास NDTV की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि, प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास अभी भी प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital