देश

भाजपा के हुए RCP सिंह, बोले- नीतीश को कुर्सी से मोह, मैं भी उन्हें PM मानता हूं, मतलब ‘पल्टीमार’

RCP Singh Joins BJP: पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री रह चुके जदयू के पूर्व नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी महासचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की मौजूदगी में आरसीपी सिंह ने भाजपा का दामन थामा. वहीं बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद आरसीपी सिंह ने एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.

नीतीश कुमार को ‘PM (पल्टीमार)’ बताते हुए आरसीपी सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार को सब PM कहते हैं. मैंने भी उन्हें कहा कि आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे. पीएम मतलब पल्टीमार. उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है.”

नीतीश कुमार पर साधा जमकर निशाना

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं. उन्हें ‘C’ शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं.” भाजपा का दामन थामने वाले आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अक्सर इतिहास की बात करते हैं, इसलिए वह इतिहास को न भूलें. आरसीपी सिंह ने कहा कि 2019 में भी विपक्षी एकता की बातें हुई थीं और नीतीश कुमार क्या एकता की बात करेंगे. बिना नेता के एकता होती है क्या? उन्हें कौन नेता बनाएगा.

कभी बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेहद खास रहे आरसीपी सिंह ने पिछले साल अगस्त में जदयू से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा से नजदीकियों के चलते जदयू ने उन्हें दोबारा राज्यसभा भी नहीं भेजा. इसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद भी गंवाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: CM बनने के लिए जब कांग्रेस-NCP के साथ गए तब नैतिकता को कौन से डब्बे में डाला था- उद्धव पर फडणवीस का पलटवार

जदयू से अलग होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी सिंह अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं. हालांकि आरसीपी सिंह के भाजपा में जाने की भी अटकलें जोरों पर थीं. वह कुर्मी समाज से आते हैं. कुर्मी मतदाता नीतीश कुमार के समर्थक माने जाते हैं क्योंकि वह खुद भी इसी समाज से ताल्लुक रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

2 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

18 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

41 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

44 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

1 hour ago