देश

“भारत को नई सोच के साथ विकसित बनाना हमारा लक्ष्य”, ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ पर बोले PM मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के प्रगति मैदान में नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology Day) पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 को चिह्नित करने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया. इस अवसर पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरु किया, जो डिजिटल इंडिया अभियान शुरु किया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई उसने भी प्रौद्योगिक क्षेत्र में भारत की सफलता को और नई ऊंचाई दी.

पीएम मोदी ने आज 11 मई के दिन को भारत के इतिहास के सबसे गौरवमयी दिनों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने पोखरण में वह उपलब्धि हासिल की थी जिसने मां भारती की हर संतान का सिर गर्व ये ऊंचा कर दिया था.

“मैं नहीं भूल सकता वो दिन”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस तरह से साइंस और प्रौद्योगिकी पर जोर दिया है वह बड़े बदलावों का कारण बना है. पहले जो साइंस सिर्फ किताबों तक सीमित था वह अब प्रयोग से आगे बढ़कर पेटेंट में बदल रहे हैं. भारत में 10 साल पहले 1 साल में 4 हजार पेटेंट ग्रांट होते थे लेकिन आज इनकी संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है. मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता जब अटल जी ने भारत के सफल परमाणु परीक्षण की घोषणा की थी. इससे भारत ने न केवल अपने वैज्ञानिक सामर्थ्य को साबित किया था बल्कि भारत के वैश्विक कद को भी ऊंचाई दी थी.

यह भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को झटका, अदालत ने कहा- गोगावले को चीफ व्हीप बनाना असंवैधानिक, बड़ी बेंच को भेजा गया मामला

हमारे सामने 2047 के स्पष्ट लक्ष्य हैं

इस समय में हम आजादी के ‘अमृतकाल’ के शुरूआती महीनों में हैं. हमारे सामने 2047 के स्पष्ट लक्ष्य हैं. हमें देश को विकसित बनाना है, हमें देश को आत्मनिर्भर बनाना है. भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ हो, सतत विकास लक्ष्य हो, चाहें innovation के लिए एक inclusive ecosystem का निर्माण करना हो. टेक्नोलॉजी कदम-कदम पर हमारे लिए जरूरी है. इसलिए आज भारत एक नई सोच के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र है और ये ग्रोथ उस समय में है जब दुनिया आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है. ये भारत का सामर्थ्य दिखाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडानी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडानी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

22 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

26 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

39 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

56 minutes ago