Red light on, vehicle off
दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार का रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान बृहस्पतिवार को आईटीओ चौराहे से शुरू हुआ. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईटीओ चौक से बृहस्पतिवार को ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत की गई. इस बार यह जागरुकता अभियान तीन नवंबर को 2000 इको क्लबों के माध्यम से स्कूलों में भी चलेगा.
वाहन प्रदूषण को कम करने का प्रयास- गोपाल राय
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “4 दिन पहले दिल्ली का 300 के ऊपर AQI गया था. अभी 250 के आसपास AQI है. इसमें बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जा रहा है. रिपोर्ट्स में दिखाया गया है कि PM10 की जगह PM2.5 की मात्रा बढ़ने लगी है. खासकर उन इलाकों में AQI बढ़ रहा है, जहां गाड़ियों का आवागमन ज्यादा है. हमारा ध्यान इस बात पर है कि कैसे वाहन प्रदूषण को नियोजित किया जाए. इसके लिए आज से हम ‘रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ’ अभियान लॉन्च कर रहे हैं, जिससे लोग थोड़ा और जागरुक हों और वाहन प्रदूषण को कम करने में सहयोग करें.”
साल 2020 में शुरु किया गया था अभियान
वर्ष 2020 में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को शुरू किया गया था. उस समय पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर रेड लाइट पर वाहन बंद करने का आह्वान किया. गोपाल राय ने बताया कि इसका आधार देश के अलग-अलग हिस्से में किए गए अध्ययन को बनाया गया है. बता दें कि रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान लाल बत्ती पर गाड़ियों को लेकर हुए एक अध्ययन पर आधारित है. औद्योगिक अनुसंधान परिषद व केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान जो कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है इसके वैज्ञानिकों ने साल 2019 में इसे लेकर अध्ययन किया था. अध्ययन में पाया गया कि रेडलाइट पर गाड़ियों के इंजन बंद न होने से नौ प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलता है.
गाड़ियों के इंजन को रेडलाइट पर बंद रखें
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुबह लोग गाड़ी लेकर निकलते हैं तो शाम को घर पहुंचने तक 10 से 12 रेडलाइट से होकर गुजरते हैं. इन चौराहों पर गाड़ी का इंजन चालू रखते हैं. इससे 25 से 30 मिनट बेकार में ही पेट्रोल-डीजल जलता है. अभियान का उद्देश्य यही है कि इस आदत को बदला जाए, ताकि लोग गाड़ियों के इंजन को रेडलाइट पर बंद कर दें.
इसे भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविन्द सिंह डोटासरा के आवास पर ED की छापेमारी, पेपर लीक से जुड़ा है मामला
ठंड में बढ़ता है प्रदूषण
देश की राजधानी दिल्ली में हर साल ठंड के दिनों में प्रदूषण की स्थिति बहुत ही खराब हो जाती है. इससे निपटने के लिए दिल्ली की आप सरकार 15 सूत्री कार्यक्रम बनाकर इस पर तेजी से काम कर रही है. जनता की भागीदारी से चलने वाला यह अभियान 28 को बाराखंभा तो 30 अक्तूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहा और 02 नवंबर को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चलेगा.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…