देश

संसद के नए भवन के उद्घाटन पर सवाल को लेकर हरदीप पुरी ने कहा, इंदिरा और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करे कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करना चाहिए. पुरी ने मंगलवार को एक के बाद एक सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पहले नए संसद भवन की आवश्यकता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब संविधान के एक आर्टिकल को मिसकोट कर अपने गोलपोस्ट को बदलने की कोशिश कर रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा पहले की गई अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए पुरी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दावा करने वाली कांग्रेस में भारत की प्रगति को लेकर राष्ट्रीय भावना और गर्व की भावना का अभाव है.

राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करने की नसीहत दी

उन्होंने कांग्रेस को देश के इस जश्न में शामिल होने की सलाह देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल को याद करने की नसीहत भी दी. उन्होंने कहा कि, यदि वे (कांग्रेस) 24 अक्टूबर 1975 के दिन को याद करेंगे, जिस दिन इंदिरा गांधी ने संसदीय एनेक्सी का उद्घाटन किया था या फिर 15 अगस्त 1987 को याद करेंगे जब राजीव गांधी ने पार्लियामेंट लाइब्रेरी की नींव रखी थी, तो उन्हें बेहतर महसूस होगा.

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पुरी ने आगे पूछा कि, तो अब अपने पाखंड को सही ठहराने के लिए आर्टिकल खोजने के बजाय वे सिर्फ मुस्कुरा क्यों नहीं सकते और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और महानता की ओर भारत की यात्रा में शामिल हो सकते हैं.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 second ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

4 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

20 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

21 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

36 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

49 minutes ago