देश

Jan Vishwas Rally: “हम BJP को नेस्तनाबूद कर देंगे”, लालू यादव बोले- नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने…

Jan Vishwas Rally: बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की रैली आयोजित की जा रही है. जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआईएम के नेता शामिल हुए हैं. गांधी मैदान में हो रही इस रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. लालू यादव ने कहा कि “नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का बहुत जिक्र कर रहे हैं. आपके पास परिवार नहीं है. आप तो हिंदू भी नहीं हैं.” इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पलटूराम बताया.

“हम भाजपा को नेस्तनाबूद कर देंगे…”

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि “गांधी मैदान की आज की इस रैली से मैं ये आह्वान करता हूं कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में हम भाजपा को नेस्तनाबूद कर देंगे…” इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के राम-रहीम के बंदों में नफरत फैला रहे हैं. लालू प्रसाद ने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं, क्योंकि जब उनकी मां का निधन हुआ तो उन्होंने दाढ़ी-बाल नहीं कटवाए, जबकि हिंदुओं में ये रिवाज होता है कि जब मां का निधन होता है तो बेटा बाल छिलवाता है.”

“नीतीश कुमार दोबारा नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए.”

आरजेडी मुखिया ने अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “जब नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर गए तो हमने कोई गाली-गलौज नहीं की. बस सिर्फ यही कहा कि वह पलटूराम हैं. नहीं पलटना चाहिए था, लेकिन दोबारा हमसे गलती हो गई. नीतीश कुमार दोबारा नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए.”

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर करारा हमला, बोले- चाचाजी पलट गए हैं…जहां भी रहें, खुश रहें, RJD का समझाया मतलब

वहीं तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि “चाचाजी पलट गए हैं. वह जहां भी रहें, खुश रहें. हमने सरकार में रहते हुए शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को दोगुना करने का काम किया. जिसे सीएम नीतीश कुमार ने पूरी ताकत से उसे रोकने की कोशिश की थी, उन्होंने मानदेय बढ़ोतरी की फाइल को रुकवा दी थी. स्वास्थ्य विभाग में एक लाख भर्ती की फाइल को दबाकर रखी हुई थी, लेकिन कितना भी रोक लें, तेजस्वी यादव हर समय और हर हाल में आपके साथ खड़ा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

13 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

15 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

18 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

50 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago