आरएलडी प्रोटेस्ट
UP News: यूपी की सियासत में किसानों की आवाज़ बुलंद करने वाली राष्ट्रीय लोक दल को काफी समय से यूपी की राजधानी लखनऊ में संघर्ष करते नहीं देखा गया था लेकिन साल 2023 के आखिरी सप्ताह में राष्ट्रीय लोक दल लखनऊ की सड़कों पर संघर्ष करते हुए नजर आई.
राष्ट्रीय लोक दल ने राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी (Trilok Tyagi) एवं यूपी के अध्यक्ष रामाशीष राय (Ramashish Rai) के नेतृत्व त्रिलोकी नाथ मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास तक जाकर ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च निकाला.
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आज सुबह से ही रालोद कार्यकर्ताओ का जुटान शुरु हो गया था और राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी के आते ही रालोद का पैदल मार्च निकला. सैकड़ों कार्यकर्ताओ के जत्थे को लेकर रालोद नेता जब मुख्यमंत्री आवास के लिए आगे बढ़ने लगे, तो उसी वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रालोद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिसके बाद रालोद के कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.
रालोद (RLD) नेताओं के हाथों में मौजूद तख्तियों में गन्ना किसानों का बकाया दिए जाने, पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट दिए जाने, आलू का समर्थन मूल्य घोषित किए जाने की बातें लिखी हुईं थीं.
नोकझोंक के बाद तक पुलिस (Police) ने आगे नहीं जाने दिया तो रालोद नेताओं ने अपना ज्ञापन अधिकारियों को सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल हमेशा से जनता के मुद्दों को उठाती रही है और उठाती रहेगी.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…