Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: दुर्ग में सड़क हादसा, मिट्टी की खदान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत, दो दर्जन घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मिट्टी की खदान में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई.

Durg Bus Accident

दुर्ग जिले में भीषण हादसा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मिट्टी की खदान में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

12 लोगों की हादसे में मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास एक बस मुरम मिट्टी की खदान में अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डिस्टलरी कंपनी में काम करने वाले कामगार अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद घर जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया. इन सभी को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई. मुरम एक प्रकार की मिट्टी है, जिसका उपयोग निर्माण के लिए किया जाता है.

यह भी पढ़ें- चुनावी मैदान में PM मोदी को चुनौती देने उतरेंगी किन्नर महामंडलेश्वर, हिंदू महासभा ने दिया है टिकट

पीएम मोदी ने जताया शोक

हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि “छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital