Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में भयंकर हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की कार को ट्रक ने रौंदा, 2 महिलाओं समेत 5 की मौत

Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जहां एक परिवार के पांच लोग किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे. उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में पांचों की दर्दनाक मौत हो गई.

हुसेनगंज क्षेत्र के बारहमील के समीप सोमवार अपराह्न तीन बजे ट्रक व कार की सीधी भिड़ंत हो गई. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई.

Road Accident today in UP: उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज बड़ा हादसा हुआ. एक परिवार के 5 लोग किसी संबंधी के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उनकी कार हाईवे से गुजर रही थी, तभी एक ट्रक ने उन्‍हें टक्कर मार दी. इस हादसे में पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. य‍ह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है.

जान गंवाने वाले लोगों में की शिनाख्त गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव के विजय रनियां, गोरेलाल, सुदमिया, दयाशंकर और हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बारा मील के रहने वाले प्रमोद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वे सभी लोग हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने लिए जा रहे थे. वे लोग एक ऑल्टो कार में सवार थे.

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा के पास की घटना

हादसे का पता चलने पर पुलिस ने घटनास्‍थल से क्षतिग्रस्‍त कार को हटवाया और उसमें से शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा के पास हुआ, जहां दंपती समेत पांच लोगों को लेकर जा रही ऑल्टो कार की ट्रक से टक्कर हुई थी. हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं हैं.

यह भी पढ़ें— Varanasi: अपने घर के बाहर बैठकर ताजिया देख रहे युवक को ईंट-पत्थर से मारकर किया अधमरा, 11 के खिलाफ दर्ज हुआ केस

ग्रेटर नोएडा में भी हादसे में 3 की मौत

एक और जानलेवा हादसा ग्रेटर नोएडा में भी हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया. उस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी व एक अन्य शख्स जख्‍मी हो गया. पुलिस ने बताया कि यह हादसा एनएच-91 पर पी. पी. स्टेट के सामने धूम मानिकपुर के पास हुआ. हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रक ने बाइक को टक्‍कर मारी और फिर ट्रक ड्राइवर वहां से भाग गया.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital