खेल

IND vs AUS 5th Test: सिडनी टेस्ट में हुआ बवाल, तीसरे अंपायर ने कोहली को दिया ‘Not Out’, ऑस्ट्रेलिया ने जताई नाराजगी

IND vs AUS 5th Test: सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला. आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली का कैच पकड़ा गया. लेकिन तीसरे अंपायर जोएल विल्सन ने उन्हें नॉट आउट करार दिया. हालांकि, बाद में यह मामला टीवी रीप्ले पर गया और अंपायर का फैसला पलट गया.

कैसे हुआ विवाद?

कोहली ने अपनी पहली गेंद का सामना करते हुए बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंद पर एज लगाई, जो सीधे स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के पास गई. स्मिथ ने कैच लपका, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण गेंद उनके हाथ से निकल गई. उन्होंने गेंद को पास खड़े खिलाड़ी की ओर उछाल दिया, जिसने इसे पकड़ लिया.

टीवी रीप्ले में दिखा कि स्मिथ की उंगलियां गेंद के नीचे थीं, लेकिन ऐसा भी लग रहा था कि गेंद जमीन को छू रही है. कई रीप्ले देखने के बाद तीसरे अंपायर ने कहा कि गेंद “जमीन से टकराती दिख रही है.” उन्होंने कोहली को नॉट आउट करार दिया.

पूर्व अंपायर ने समझाया नियम

पूर्व अंपायर साइमन टफेल ने मामले को लेकर कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर गेंद के नीचे उंगलियां दिखती हैं, तो इसे कैच माना जा सकता है. लेकिन अब ‘सॉफ्ट सिग्नल’ नहीं होता, और टीवी अंपायर ही अंतिम फैसला करता है.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जताई आपत्ति

जस्टिन लैंगर ने फैसले का विरोध करते हुए कहा, “स्मिथ ने गेंद को उंगलियों के नीचे से पकड़ा और फिर उसे ऊपर उछाला. मेरे मुताबिक, यह आउट था.”

मार्क वॉ ने भी फॉक्स क्रिकेट पर कहा, “मुझे लगता है कि यह आउट था. स्मिथ ने जानबूझकर गेंद को पकड़ने के लिए दूसरी कोशिश की.”

दूसरी ओर, इरफान पठान ने तीसरे अंपायर का समर्थन किया. उन्होंने ट्वीट किया, “विराट कोहली नॉट आउट थे, और यह सही फैसला था.”

लंच से पहले गिरे तीन विकेट

जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. हालांकि, पिच पर घास और बादलों से घिरी परिस्थितियों में यह फैसला चौंकाने वाला था. भारतीय टीम ने लंच से पहले ही तीन विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौट गए. स्कोर तब सिर्फ 17 रन था. शुभमन गिल और विराट कोहली ने 40 रनों की साझेदारी की. लेकिन नाथन लायन ने लंच से ठीक पहले गिल को आउट कर भारत को झटका दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

5 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

52 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago