Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Fog in delhi

आज यानी 3 जनवरी को सीजन का सबसे ज्यादा कोहरा देखने को मिला. आलम ये है कि सड़कें, पेड़-पौधे सब गुम हो गए हैं. सामने चलती गाड़ी को देख पाना भी मुश्किल हो रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. क्योंकि इन इलाकों में तापमान सामान्य मासिक अधिकतम तापमान से नीचे रहने का अनुमान लगाया गया है.

Cancelled Trains Today: उत्तर भारत पर कोहरे का प्रकोप बना हुआ है. कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में भारतीय रेलवे की 23 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. वहीं कई फ्लाइट्स भी घने कोहरे के कारण प्रभावित हुई हैं.