देश

500 के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो, सोना खरीदने वाले ठगों ने ऐसे लगाया करोड़ों का चूना

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद में जालसाजों ने सर्राफा बाजार में ऐसी करतूत कर डाली कि सोशल मीडिया पर उनके नोटों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. यहां कुछ जालसाज 1.6 करोड़ रुपये कीमत का 2100 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गए. जालसाजों ने सर्राफा व्यापारी को जो पेमेंट किया, वे नोट नकली थे.

नोटों पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फोटो छपी हुई था. नोटों के बंडल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जगह स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था. इसके अलावा नोटों पर Reserve Bank of India की जगह Resole Bank of India लिखा भी नजर आ रहा है.

जिस सर्राफा को ये नकली नोट मिले, उसने धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है.

नकली नोटों के ये बंडल देखकर सर्राफा व्यापारी के होश उड़ गए. ये नोट देखकर उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया. तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, अब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी है.

500 के इन नकली नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो छपी है.

सोशल मीडया पर नोटो के बंडल की वीडियो क्लिप भी सामने आई है. आप यहां तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह के नकली नोट सर्राफा को दिए गए.

ऐसे थमा दिए गए नकली नोट

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, यह अजीबोगरीब घटना तब सामने आई, जब मेहुल ठक्कर नामक व्यापारी ने अपने कर्मचारी भरत जोशी को एक व्यापारिक सौदे के तहत दो लोगों को 2,100 ग्राम सोना पहुंचाने के लिए भेजा.

ठक्कर ने ज्वैलरी शॉप मैनेजर प्रशांत पटेल से फोन पर बात करने के बाद इस सौदे के लिए हामी भरी थी, जो भरोसे का आदमी था. हालांकि, वहीं पर उनको गच्चा दे दिया गया.

नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ दिख रहा है.

अनुपम खेर की प्रतिक्रिया

जालसाजों की इस हरकत पर अनुपम खेर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्जी नोटों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा— लो जी कर लो बात! 500 के नोट पर गांधीजी की फ़ोटो की जगह मेरी फ़ोटो? कुछ भी हो सकता है!

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

7 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago