India Qatar Relations: कतर ने हाल ही में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई है. यह मुद्दा अब भारत में गर्म होता जा रहा है, दूसरी ओर भारत सरकार का कहना है कि वे 8 भारतीयों की रिहाई के लिए सभी तरह की कानूनी मदद देने के प्रयास कर रही है. इस बीच विदेश मंत्री एस जय शंकर ने सजा-ए-मौत पाने वाले सभी 8 पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की है. विदेश मंत्री ने इस दौरान पीड़ितों के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार उन 8 भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए सभी तरह के संभव प्रयास कर रही है.
बता दें कि हाल ही में कतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों को सजा-ए-मौत का फैसला सुनाया है. ये सभी लंबे वक्त से कतर की ही जेल में बंद हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व नौसैनिकों के परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा है कि उनकी सरकार भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है.
विदेश मंत्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व Twitter) पर लिखा कहा, “आज सुबह ही कतर में बंद 8 भारतीयों के परिवारवालों से मुलाकात की. उन्हें बताया कि सरकार इस मामले को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है. हम उनके परिवारों की चिंता और दर्द में उनके साथ हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस दौरान ही अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें छुड़ाने के लिए सबकुछ कर रही है. हम इस मामले में परिवारों से संपर्क में रहना जारी रखेंगे.
यह भी पढ़ें-अमरनाथ यात्रा में अब नहीं लगेंगे 3 दिन, मात्र 8 घंटे की दूरी तय कर भक्त करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
गौरतलब है कि ये सभी भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मी कतर की निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने के लिए गए थे. इन्हें पिछले साल कतर में जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक यह भी नहीं बताया गया है कि इन नागरिकों पर क्या आरोप लगे हैं. ऐसे में जब कतर की अदालत ने इनको सजा-ए-मौत देते हुए हैरान करने वाला फैसला सुनाया तो इस मुद्दे पर भारत सरकार ने भी नाराजगी जताई है और इस मामले में सभी कानूनी तरीके आजमाने की बात दोहराई है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…