देश

Telangana: BRS MP कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला, सिद्दीपेट में चुनाव प्रचार करते समय भीड़ से निकले युवक ने चाकू मारा

Kotha Prabhakar Reddy: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) के एक सांसद पर आज हमला हो गया. मेडक सीट से BRS के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सिद्दीपेट जिले के दौलताबाद मंडल में भीड़ के बीच थे, तभी वहां एक अज्ञात युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू कोठा प्रभाकर रेड्डी के पेट में लगा. जिसके बाद वहां कोहराम मच गया. रेड्डी समर्थकों ने हमलावर युवक को वहीं दबोच लिया, और रेड्डी को फौरन वैन से अस्‍पताल ले गए.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने सिद्दीपेट कमिश्नर N श्वेता के हवाले से बताया कि घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई. घायल सांसद को गजवेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. N श्वेता ने कहा- आरोपी हिरासत में है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं. उनके समर्थकों का कहना है कि सांसद पर हमला करने वाले युवक को मौत की सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल, उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

घटनास्‍थल से एक वीडियो सामने आया है. ANI के इस वीडियो में आप सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को देख सकते हैं. उनके समर्थकों ने उन्‍हें वैन में बिठाया है, वो अपना पेट पकड़े नजर आ रहे हैं. अज्ञात युवक ने उनके पेट में चाकू घोंप‍ दिया था.

यह भी पढ़िए: Qatar में 8 भारतीयों को मिली सजा-ए-मौत, पीड़ित परिवारों से मिलकर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- रिहाई के लिए करेंगे सारे प्रयास

हमलावर की पहचान करने में जुटी पुलिस

इस हाईप्रोफाइल केस को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमले की वजह साफ हो जाएगी. वहीं, हमले की सूचना मिलने के बाद भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं ने भी रेड्डी को कॉल कर उनसे उनका हालचाल जाना.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

2 hours ago