Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Telangana: BRS MP कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला, सिद्दीपेट में चुनाव प्रचार करते समय भीड़ से निकले युवक ने चाकू मारा

Telangana News today: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के लिए प्रचार कर रहे बीआरएस उम्मीदवार और सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. इस घटना से वहां कोहराम मच गया है.

BRS MP Kotha Prabhakar Reddy

सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी

Kotha Prabhakar Reddy: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) के एक सांसद पर आज हमला हो गया. मेडक सीट से BRS के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सिद्दीपेट जिले के दौलताबाद मंडल में भीड़ के बीच थे, तभी वहां एक अज्ञात युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू कोठा प्रभाकर रेड्डी के पेट में लगा. जिसके बाद वहां कोहराम मच गया. रेड्डी समर्थकों ने हमलावर युवक को वहीं दबोच लिया, और रेड्डी को फौरन वैन से अस्‍पताल ले गए.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने सिद्दीपेट कमिश्नर N श्वेता के हवाले से बताया कि घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई. घायल सांसद को गजवेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. N श्वेता ने कहा- आरोपी हिरासत में है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं. उनके समर्थकों का कहना है कि सांसद पर हमला करने वाले युवक को मौत की सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल, उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

घटनास्‍थल से एक वीडियो सामने आया है. ANI के इस वीडियो में आप सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी को देख सकते हैं. उनके समर्थकों ने उन्‍हें वैन में बिठाया है, वो अपना पेट पकड़े नजर आ रहे हैं. अज्ञात युवक ने उनके पेट में चाकू घोंप‍ दिया था.

यह भी पढ़िए: Qatar में 8 भारतीयों को मिली सजा-ए-मौत, पीड़ित परिवारों से मिलकर विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- रिहाई के लिए करेंगे सारे प्रयास

हमलावर की पहचान करने में जुटी पुलिस

इस हाईप्रोफाइल केस को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमले की वजह साफ हो जाएगी. वहीं, हमले की सूचना मिलने के बाद भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं ने भी रेड्डी को कॉल कर उनसे उनका हालचाल जाना.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital