Categories: नवीनतम

“भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है घमंडिया गठबंधन”, विपक्ष पर बरसे अमित शाह

BJP National Council Meeting: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन कर रही है. आज (18 फरवरी) अधिवेशन के दूसरे दिन पीएम मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने अधिवेशन को संबोधित किया. अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 75 वर्ष में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं. देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है. लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों में हुआ है. दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस ने बहुत उपयोग किया.

2047 में भारत पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर भारत होगा

गृह मंत्री ने कहा कि “लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया. पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया. दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न. दुनिया में ये पहचान बनाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने किया है. न केवल महान भारत बनाने का साहस बल्कि उस स्वप्न को सिद्धि में परिवर्तित करने के लिए सामुहिक पुरुषार्थ करने का मन भी नरेन्द्र मोदी ने बनाया है, और पूरे देश के सामने लक्ष्य रखा कि 2047 में भारत पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर भारत होगा. मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं.

“कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन”

एक तरफ है मोदी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन. ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है. जब कांग्रेस इतना भ्रष्टाचार करती है तो साथी भला क्यों पीछे रहेंगे.

“आज इनका सारा नेतृत्व कोर्ट और एजेंसियों से दूर भाग रहा है”

अमित शाह ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक और न जाने कितने घोटाले किए. इन्होंने ने लोगों के मेडिकल टेस्ट करने में भी घोटाला किया. इसी वजह से आज इनका सारा नेतृत्व कोर्ट और एजेंसियों से दूर भाग रहा है. इस देश की राष्ट्रपति एक जनजातीय परिवार से आती हैं. प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने एक गरीब आदिवासी बेटी को महामहिम बनाकर सभी जनजातियों का सम्मान किया. इस देश का उप राष्ट्रपति एक किसान का बेटा है. भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है.

यह भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में भी हो गया खेला! बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं दिग्गज कांग्रेसी कमलनाथ

ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने हमारी पार्टी को लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर रखा है. मैं आज यहां से कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा कर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से ही नहीं कतराएं हैं, बल्कि आपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

13 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

15 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

17 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

28 minutes ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

36 minutes ago

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

52 minutes ago