देश

Lok Sabha Election-2024: समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, दो महिलाएं भीं, जानें किसको कहां से मिला है टिकट

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही है. सपा ने पहली सूची में 16 नामों की घोषणा की थी तो वहीं अब 11 और सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इसकी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सपा ने इस सूची में अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल किया है. उनको गाजीपुर सीट से सपा ने उतारा है तो वहीं 11 उम्मीदवारों की इस सूची में दो महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सपा अपनों के विरोध का सामना कर रही है. हाल ही में सपा को दो बड़े झटके लगे हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से सलीम इकबाल शेरवानी ने भी इस्तीफा दे दिया है. उनका बदायूं कासगंज की राजनीति से चार दशक पुराना रिश्ता है. तो वही माना जा रहा है कि इकबाल शेरवानी के जाने से अखिलेश के पीडीए फार्मूले को बड़ा झटका लगा है. सलीम इकबाल शेरवानी पांच बार सांसद रहे हैं.

ये भी पढ़ें-UP GBC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, जाने यूपी के किन-किन जिलों में बरसेगा निवेश

उनके समर्थक बाबू अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, जिस भी दल में शेरवानी रहते हैं वे उन्हीं के साथ जाते हैं. ऐसे केवल वो नहीं है हजारों समर्थक उनके यहां मौजूद हैं. तो वहीं उनके समर्थक असर सैफी बताते हैं कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री शेरवानी की क्षेत्र की राजनीति में अच्छी पकड़ है. वह एक अच्छे और सच्चे नेता के रूप में जाने जाते हैं. इसी के साथ ही उन्होंने आगे बताया कि वह स्वयं दिल्ली गए हुए थे, जिस समय उन्होंने इस्तीफा दिया. वे वहीं पर मौजूद थे. उनके काफी समर्थक भी दिल्ली में मौजूद रहे. तो वहीं सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी लगातार संदेह बना हुआ है.

जानें किसे कहां से मिला टिकट

आंवला से नीरज मौर्य
मुज्जफनगर से हरेंद्र मिलक
हरदोई से उषा वर्मा
शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
मोहनलालगंज से आरके चौधरी
मिश्रिख से रामपाल राजवंशी
बहराइच से रमेश गौतम
प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
गाजीपुर से अफजाल अंसारी
गोंडा से श्रेया वर्मा
चंदौली से वीरेंद्र सिंह

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

14 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

15 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

27 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

46 minutes ago