Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बंगाल रामनवमी हिंसा मामले में NIA ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार, सभी पर दंगा भड़काने का आरोप

NIA Arrests 16 In West Bengal Ram Navmi Violence Case: बंगाल में रामनवमी हिंसा मामले में सोमवार को एनआईए ने कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को पकड़ा है. सभी पर दंगों की साजिश रचने का आरोप है. 

NIA

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

NIA Arrests 16 In West Bengal Ram Navmi Violence Case: बंगाल में पिछले साल रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में एनआईए ने 16 लोगों को पकड़ा है. सभी को जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और दंगा भड़काने के आरोप में पकड़ा गया है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार एनआईए को जांच के दौरान हिंसा के फुटेज मिले थे. इनके जरिए ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि बंगाल के नाॅर्थ दिनाजपुर में 30 मार्च 2023 को विश्व हिंदू परिषद् के रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में हिंसा भड़क गई थी. हावड़ा में भी पत्थरबाजी हुई. इसमें भी पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए थे. इस दौरान 10 से ज्यादा दुकानें जला दी गई और 20 से ज्यादा दुकानों में तोड़फोड़ की गई. मामले की जांच करते हुए राज्य पुलिस ने 162 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था. इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी.

ये भी पढ़ेंः JNU प्रशासन एक सप्ताह में छात्रावास उपलब्ध कराएं… दिल्ली HC ने 49 साल के दिव्यांग के लिए क्यों दिया ऐसा आदेश?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital