Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

SIT Probe

गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद गाजियाबाद के दो प्राइवेट अस्पतालों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए राजी हो गया है.

Lucknow fire tragedy victims story : लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में शादी की तैयारी कर रहे नीलेश कुमार और अनामिका सामंत समेत 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कानपुर के दो दोस्तों संयम और सूरजभान की भी जान चली गई, जबकि हादसे की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है.

गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने यूपी डीजीपी को कल तक टीम गठित कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया है. सीजेआई ने स्थानीय पुलिस और अस्पतालों की संवेदनहीनता पर गहरी नाराजगी जाहिर की है.

Amravati SIT probe: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में लड़कियों के शोषण और वीडियो वायरल मामले की SIT जांच में नए खुलासे हुए हैं. आरोपी अयान अहमद ने कथित ‘लव गुरु’ की मदद से युवतियों को फंसाया.

नोएडा में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने प्रशासनिक लापरवाही, निर्माण स्थलों की असुरक्षा और आपदा प्रबंधन की विफलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम फेलियर का नतीजा माना जा रहा है, जिसकी जांच अब एसआईटी कर रही है.

Noida Engineer Death: नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले में CM योगी के निर्देश पर SIT गठित, नोएडा अथॉरिटी के CEO हटाए गए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने.

सिंगापुर में आयोजित महोत्सव के आयोजक श्याम कानू महंत ने गायक जुबीन गर्ग की मौत की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. जिसपर कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर लगे गंभीर आरोपों पर केंद्र सरकार से तीन सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि तकनीकी दलीलों में नहीं जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा की एसआईटी जांच याचिका खारिज की. याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा. वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में हिंसा हुई थी.

Karnataka Honey Trap Case: कर्नाटक में नेताओं और जजों से जुड़े हनीट्रैप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का भरोसा दिया है. याचिका में सीबीआई या रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर जांच की मांग की गई है.