देश

SC ने किया ISIS आतंकी साकिब नाचन की याचिका पर एमिकस क्यूरी नियुक्त, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की दी अनुमति

ISIS के आतंकी साकिब नाचन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त किया है. वही मामले की सुनवाई के दौरान आतंकी साकिब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ.

जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने.साकिब नाचन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की छूट दे दी है. कोर्ट ने कहा कि सुनवाई के दौरान आपको लगता है कि आपको कुछ कहना है, तो हम आपकी बात को सुनेंगे. कोर्ट ने कहा कि साकिब का एमिकस क्यूरी सहायता करेंगे.

साकिब नाचन की याचिका पर SC कर रहा सुनवाई

आतंकी अपराधी साकिब नाचन की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है, जिसमें इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) और अन्य आतंकी संगठन घोषित करने वाली सरकारी अधिसूचनाओं को रद्द करने की मांग बाकी गई है. सरकार ने कार्रवाई करते हुए इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरियाऔर एक अन्य संगठन को आतंकी संगठन घोषित किया था.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने साकिब नाचन को सुझाव दिया था कि उसे कोर्ट द्वारा एमिकस क्यूरी मुहैया कराया जाएगा. जांच एजेंसी की ओर से पेश वकील ने कहा था कि ये लोग आईएसआईएस आई के महाराष्ट्र मॉड्यूल से जुड़े हुए थे.

देश में हिंसा फैलाने की योजना बना रहे थे आतंकी

ये लोग राज्य के पाढा-बोरिवली क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे. यहां से ये लोग देश में हमले करने के फिराक में थे. गिरफ्तार किए गए सभी आतंकी जिहाद, खिलाफत और आईएसआई से प्रभावित होकर देश में हिंसा फैलाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना बना रहे थे. दिसंबर 2023 में जांच एजेंसी देश में चल रहे आईएसआईएस माड्यूल का पर्दाफाश किया था.

युएपीए के तहत मामला

जांच एजेंसी ने इस मामले में साकिब नाचन को मुख्य आरोपी बनाया था. आरोप है कि साकिब नाचन देश में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट करता था और युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करता था. साकिब नाचन के अलावे इस मामले में  जांच एजेंसी ने कई और लोगों को आरोपी बनाया था. जिसमें हसीब जुबेर, मुल्ला कसीफ, अब्दुल सत्तार बलेरे, सैफ अतीक नाचन, रेहान असफाक सुस, शगाफ सफीक दिवाकर, फिरोज दस्तगीर कुआरी आदि शामिल है. बता दें कि एनआईए ने नवंबर 2023 में जांच शुरू की थी और आरोपियों के खिलाफ युएपीए के तहत मामला दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago