Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar की मुंगेर सीट पर दोबारा मतदान कराने की मांग वाली याचिका पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, RJD ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया था आरोप

आरजेडी उम्मीदवार कुमारी अनीता ने बिहार में मुंगेर के कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर धांधली और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए नए सिरे से वोटिंग की मांग की थी.

मुंगेर से RJD उम्मीदवार कुमारी अनीता. (फोटो: Facebook)

बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर हुए मतदान में पोलिंग बूथों पर बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाकर दोबारा मतदान कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह याचिका राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार कुमारी अनीता ने दायर की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि बिना याचिका दाखिल किए हाईकोर्ट पर आरोप लगाना बिल्कुल ठीक नहीं है. हाईकोर्ट खुला है आप वहां जाइए हम इस पर सुनवाई नहीं करेंगे. जिसके बाद आरजेडी उम्मीदवार कुमारी अनीता ने अपनी याचिका वापस ले ली.

आरजेडी ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

याचिकाकर्ता अनीता ने कुछ मतदान केंद्रों पर बड़े पैमाने पर धांधली और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए नए सिरे से वोटिंग की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा आप हाईकोर्ट जाकर अपनी बात रखें. अनीता ने याचिका में आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की मुंगेर लोकसभा में 45 बूथ पर मतदान के दौरान JDU कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर धांधली की.


यह भी पढ़ें: क्या राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप? Porn Star को चोरी-छुपे पैसे देने के आरोप में दोषी पाए गए पूर्व प्रेसीडेंट


आरजेडी उम्मीदवार के साथ मारपीट का आरोप

याचिका में कहा गया था कि इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसे लेकर 13 मई को एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. जब जिला निर्वाचन अधिकारी से इस घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ किया नहीं.

याचिका में यह भी मांग की गई थी कि जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाने का निर्देश देते हुए मुंगेर के 45 बूथों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने का निर्देश चुनाव आयोग को दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital