देश

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, पहुंच गई अस्पताल

Scorpion Stings Woman Passenger In Flight: फ्लाइट में आए दिन किसी न किसी तरह की घटनाएं सुनने को मिलती रहती है. कभी किसी यात्री की कोई करतूत तो कभी किसी विमान की सेवा में कोई कमी तो कभी किसी और वजह से यात्रियों को होने डाली दिक्कत की खबरें निकल कर सामने आती रहती हैं. हाल फिलहाल में कुछ दिनों पहले ऐसी ही एक घटना एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई, जिसमें एक यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया.

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 630 ने उड़ान भरा ही था तभी एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया. घटना 23 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसकी शनिवार 6 मई को एयर इंडिया ने पुष्टि की है. बिच्छू ने जब महिला को डंक मारा तो क्रू मेंबर्स ने मुंबई एयरपोर्ट को इस बारे में जानकारी दी. जिसके बाद महिला को तत्काल आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां पर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. मामले को लेकर बताया गया कि महिला के डिस्चार्ज होने तक एयर इंडिया के अधिकारी महिला के साथ ही थे. वही टेक्निकल टीम ने विमान की छानबीन की उसके अलावा एयर इंडिया ने मामले में महिला से माफी मांगी है.

मामले में एयर इंडिया ने कहा है कि हमारी उड़ान संख्या एआई 630 सवार एक महिला यात्री को 23 अप्रैल 2023 को बिच्छू ने काट लिया, जिसके बाद एयरलाइन के नियमों के अनुसार प्रोटोकॉल का पालन किया गया. बिच्छू विमान के निरीक्षण करने के दौरान मिल गया और कीट नियंत्रण की प्रक्रिया अपनाई गई.

इसे भी पढ़ें: Anil Dujana: गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद खुला बड़ा राज, उसके लिए काम करते थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल

 सांप से लेकर रेपटाइल तक मिल चुका है

वह बिच्छू एयर इंडिया की फ्लाइट में कहां से आया इसे लेकर भी पड़ताल जारी है. एयर इंडिया के एक अधिकारी का कहना है कि एयर इंडिया ने विमान में धुलाई सेवा मुहैया कराने वालों को कैटरिंग विभाग से सलाह देने को कहा है और इस बात की जांच कराने का निर्देश भी दिया है कि कहीं उनके यहां किसी प्रकार की कमी होने से तो ऐसा नहीं हो रहा है. बता दें कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में जहां सांप मिला था, वहीं एक मामले में रेपटाइल भी मिल चुका है.

Rohit Rai

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 minute ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

19 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

23 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

40 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago