दुनिया

विश्व भर में विभिन्न समुदाय के लोग हुए पीएम मोदी के मुरीद, अल्पसंख्यकों के बीच उनकी पहुंच पर जानिए क्या कहा

पीएम मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण का प्रसारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में किया गया था. इस दौरान यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने मन की बात के 100वें संस्करण को सुना और पीएम मोदी की जमकर तारीफ थी. पीएम मोदी मन की बात के कार्यक्रम के जरिए विभिन्न समुदाय के होनहार युवाओं और उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का हमेशा से जिक्र करते रहे हैं.

पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पूरे होने के ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए और महिला सशक्तिकरण का प्रमाण देते हुए 100 वर्षीय वृद्ध महिला सहित भारतीय प्रवासी महिलाओं ने ऑकलैंड के महात्मा गांधी केंद्र में 30 अप्रैल 2023 को मन की बात के विशेष प्रसारण में भाग लिया था. मन की बात के 100वें एपिसोड पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर एनआईडी फाउंडेशन ने न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायोग के सहयोग से ऑकलैंड में विशेष प्रसारण का आयोजन किया था.

23 मई को पीएम मोदी जाएंगे सिडनी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई को सिडनी में रहेंगे. इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फ़ाउंडेशन ने पीएम मोदी के सम्मान में विशाल नागरिक सम्मान के आयोजन की तैयारी शुरू की है. इस दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. अभी तक इस कार्यक्रम के लिए 20 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. पीएम मोदी के नेृतत्व की तारीफ अलग-अलग देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग करते रहे हैं. वहीं दूसरे देशों के लोग भी पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा मानते हैं.

उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बिशप (मेलबर्न के एंग्लिकन सूबा) बिशप फिलिप हगिंस ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा, “पीएम के नेतृत्व में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध प्रस्फुटित हुए हैं. हमने हाल ही में दोनों देशों के बीच क्रिकेट डिप्लोमेसी देखी है. भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है विभिन्न समुदायों की समावेशी भागीदारी. मैं भारत के खिलाफ बनाए जा रहे नैरेटिव को नहीं मानता कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है.”

BAPS ट्रस्टी सितेश भोजानी कहते हैं कि पीएम मोदी भारत को एक देश के तौर पर एकजुट नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह साथ लेकर चल रहे हैं. उन्होंने देश की ग्लोबल इमेज बदल दी है.

वहीं एनआईडी फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक और इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन के संयोजक सतनाम सिंह संधू ने भी पीएम मोदी की तारीफ की और कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले नौ वर्षों में एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से कदम बढ़ाए हैं. स्वतंत्र भारत में पीएम मोदी सबसे धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील प्रधानमंत्री हैं, जिनके नेतृत्व में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है.”

पाकिस्तानी मुस्लिमों ने की पीएम मोदी की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया में आईएमएफ, एनआईडी फाउंडेशन (दिल्ली) और नामधारी सिख सोसाइटी की ओर से 23 अप्रैल को विश्व सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दुनियाभर के धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और विद्वानों ने भाग लिया. इसमें विभिन्न धार्मिक समुदायों के पाकिस्तानी लोग भी आए. उनमें से काफी लोग अहमदिया मुस्लिम समुदाय के थे. अहमदिया समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी समुदायों को सद्भाव और शांति को बढ़ावा देने के लिए अन्य समुदायों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करके सही काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

2 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

8 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

14 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

29 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

34 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

35 minutes ago