देश

SDM Jyoti Maurya Case: मैं अपने पति को कभी नहीं छोडूंगी…अगर ऐसा हुआ तो 1 करोड़ रुपए जुर्माना दूंगी, महिला ने दिया शपथ पत्र

UP News: एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya), आलोक मौर्य (Alok Maurya) और मनीष दुबे ( Manish Dubey) मामले में लगातार नए-नए सबूत सामने आ रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार चल रहा है. ऐसे में एसडीएम ज्योति मौर्य के द्वारा अपने पति आलोक मौर्य को दिए गए धोखे का असर अब सामाजिक स्तर पर भी दिखने लगा है, जहां अभी ये खबरें सामने आयी थीं कि प्रयागराज में जिन पत्नियों को उनके पति, परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे थे उन सभी ने अपने पत्नियों को वापस बुला लिया है.

वहीं अब एक नया मामला सामने आया हैं जिनमें जो पत्नियां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाह रही हैं और जिनके सामने एसडीएम ज्योति मौर्य के प्रकरण के चलते समस्याएं आ रही हैं तो वे अब शपथ पत्र देने का काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें-   विपक्ष के मंच से अटकलों को विराम देंगे जयंत चौधरी, कम होगी सपा की टेंशन!

अधिकारियों के सामने पत्नी ने दिया शपथ पत्र

जी हां एसडीएम ज्योति मौर्य के द्वारा अपने पति आलोक मौर्य को दिए गए धोखे के बाद वह पत्नियां जो प्रतियोगी परीक्षाएं करना चाह रही हैं लेकिन पति का भरोसा न जीत पाने के कारण अब उनको शपथ पत्र देना पड़ रहा है. ऐसा ही वाकया आजमगढ़ का सामने आया है जहां पर पत्नी ने अपने पति को सक्षम अधिकारियों के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा है कि, “मेरे पति मुझे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज भेज रहे हैं और मैं अपने पति को कभी धोखा नहीं दूंगी और नौकरी पाने के बाद मैं अपने पति को नहीं छोडूंगी”.

उन्होंने आगे कहा कि, “अगर ऐसा होता है तो मैं 1 करोड़ रुपए जुर्माने के तौर पर दूंगी. साफ है एसडीएम ज्योति मौर्या के द्वारा किए गए इस कृत के बाद अब उन सभी महिलाओं के लिए समस्या खड़ी हो गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं लेकिन अब पतियों का विश्वास जीत पाना भी पत्नियों के लिए एक बड़ी समस्या हो गई है”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

21 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago